फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10th certificates of 129 students found fake, five from Sonipat included

129 विद्यार्थियों के 10वीं के प्रमाण पत्र मिले फर्जी, सोनीपत के पांच शामिल

Wed, 12 Oct 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
10th certificates of 129 students found fake, five from Sonipat included
कोरोना में लगे लॉकडाउन के दौरान परीक्षा नहीं होने का फायदा उठाकर कई विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर 12वीं कक्षा में दाखिला ले लिए। प्रदेश में करीब 129 विद्यार्थियों के 10वीं कक्षा के फर्जी प्रमाणपत्र बनवाए गए हैं। इनमें बरोदा थाना क्षेत्र के गांवों के तीन विद्यार्थी शामिल हैं। बोर्ड के सचिव की शिकायत पर बरोदा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस क्षेत्र के विद्यार्थियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव कृष्ण ने अपराध जांच विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को इस बारे में शिकायत दी थी। जिसमें कोरोना के चलते अप्रैल, 2021 में बोर्ड की तरफ से सरकार के आदेश पर परीक्षाएं आयोजित नहीं करने की बात कही गई है। उस समय बोर्ड की तरफ से तय की गई नीति के अनुसार परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया जाना था। महामारी की आड़ में 12वीं कक्षा में दाखिले के लिए कई विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के फर्जी प्रमाणपत्र लगा दिए थे। जांच में पाया गया कि कुछ विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा पास का प्रमाणपत्र अन्य राज्यों के बोर्डों के लगा रखे थे। कई विद्यार्थियों के 10वीं के प्रमाणपत्र हरियाणा शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा के समकक्ष नहीं मिले। संबंधित विद्यालयों की तरफ से ऐसे विद्यार्थियों को प्रदेश देते समय और परीक्षा की पात्रता से संबंधित दस्तावेजों की जांच नहीं की गई। प्रमाणपत्र विद्यार्थियों को किस माध्यम से उपलब्ध हुए, इसके लिए जांच होनी चाहिए। कुछ लोग विद्यार्थियों के आर्थिक शोषण के साथ-साथ उनके भविष्य से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने वाले विद्यार्थी भी बराबर के दोषी है। राज्य में 92 विद्यालयों में 129 विद्यार्थियों को फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर दाखिल दिया गया है। बोर्ड ने पुलिस को उन बोर्डों की सूची भी उपलब्ध करवाई है, जिनसे विद्यार्थियों ने फर्जी प्रमाणपत्र हासिल किए हैं। बोर्ड ने उन विद्यार्थियों की भी सूची जारी की है जिनके प्रमाणपत्र फर्जी थे। इन विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रद किया जा चुका है।
विज्ञापन

मामले को लेकर शिकायत आई थी। जिसमें सोनीपत जिले के करीब पांच विद्यार्थी हैं। बरोदा थाना क्षेत्र के तीन विद्यार्थी हैं। जिनकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -रमेश कुमार, थाना प्रभारी, बरोदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed