फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10,849 old age and other pension holders increased in the district in eight months

Sonipat News: जिला में आठ माह में बढ़ गए 10,849 वृद्धावस्था व अन्य पेंशन धारक

Thu, 26 Sep 2024 06:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
10,849 old age and other pension holders increased in the district in eight months
सोनीपत। जिला समाज कल्याण विभाग ने आठ माह में 10,849 पात्र लोगों को वृद्धावस्था व अन्य पेंशन श्रेणी में शामिल किया है। विभाग की ओर से इन पात्र लोगों को विभिन्न श्रेणियों के तहत संबंधित पेंशन योजना का लाभ मिलने लगा है। आठ माह के अंदर जिला में 10,849 पात्र लोगाें में से 6876 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन मुहैया होने लगी है। साथ ही लाडली योजना के तहत 108 पात्र लोगों की वृद्धि हुई है। हालांकि चुनाव व आचार संहिता के चलते सोनीपत में करीब 3,339 पात्र लोगों की पेंशन बनने पर रोक लग चुकी है।
विज्ञापन

जनवरी से अब तक मुख्यालय की ओर से जिला समाज कल्याण विभाग को विभिन्न श्रेणियों में कुल 14,188 पात्र लोगों की पेंशन बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। विभाग ने अब तक कुल 10,849 लोगों के पेंशन संबंधी कागजी कार्य पूरे कर उन्हें पेंशन योजना से जोड़ दिया है। विभिन्न श्रेणियों के तहत जिला के 10849 लोगों की पेंशन बनाई जा चुकी है। पदमा योजना (सम्मानित पेंशन) के तहत अब तक केवल एक आवेदन हुआ है। जिला में फिलहाल कुल 198941 लोग विभिन्न श्रेणियों के तहत पेंशन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। पेंशन के रूप में मिलने वाली राशि से वह रोजमर्रा के छोटे-मोटे खर्च निकाल रहे हैं। अब वृद्धावस्था पेंशन श्रेणी में वृद्धि होने के साथ जिला में पात्र लोगाें की संख्या 1,19,419 पहुंच गई है। अधिकारियों का कहना है कि आचार संहिता के बाद विभिन्न श्रेणियों के शेष 3,339 पात्र लोगों को भी कागजी कार्य पूरे कर पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक माह विभिन्न श्रेणियों में कितने लाभार्थियों की हुई बढ़ोतरी
श्रेणी जनवरी फरवरी मार्च जून जुलाई अगस्त कुल
वृद्धावस्था 549 745 783 2458 2093 248 6876

दिव्यांग 14 57 15 154 63 15 318
विधवा 254 422 43 488 338 196 1741
आर्थिक कमजोर 103 154 16 169 146 73 661
लाडली 17 18 03 31 24 15 108

मानसिक परेशान 01 03 00 00 01 01 06
कैंसर पीड़ित 00 00 00 02 35 11 48
विधुर-अविवाहित 00 153 30 475 321 111 1090

मुख्यालय की ओर से जिला समाज कल्याण कार्यालय को विभिन्न श्रेणियों के 14,188 पात्र लोगों की सूची भेजी गई थी। विभाग ने लक्ष्य निर्धारित कर 10,849 पात्र लोगाें को पेंशन योजनाओं से जोड़ दिया है। कुछ लोगों के कागजी कार्य आचार संहिता के चलते अधूरे रह गए हैं। चुनाव के बाद इन लोगों के कार्यों को भी जल्द पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रेणु सिसोदिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed