{"_id":"5980d3ba4f1c1b0e0d8b45f2","slug":"101501615034-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यिम 134 ए के तहत दाखिला पाने वाले बच्चे से मांगी फीस, एडीसी को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यिम 134 ए के तहत दाखिला पाने वाले बच्चे से मांगी फीस, एडीसी को दी शिकायत
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। नियम 134-ए के तहत दाखिला लेने वाले एक बच्चे से फीस मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को एडीसी के समक्ष पेश होकर स्कूल संचालक के खिलाफ शिकायत दी है। इसके अलावा बच्चे के पिता ने थाना सदर पुलिस को शिकायत देकर स्कूल में बच्चे के साथ मारपीट की शिकायत भी की है। एडीसी ने जहां इस मामले में आश्वासन दिया है, वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
ईदगाह कालोनी की रहने वाली शमशीदा ने एडीसी को शिकायत दी है। शिकायत में उसने बताया कि उसका बेटा रिहान तीसरी कक्षा में शहर के देवडू रोड पर एक निजी स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि उसका दाखिला नियम 134-ए के तहत हुआ था, इसके बावजूद स्कूल संचालक अब परीक्षा के नाम पर 2100 रुपये मांग रहे हैं। आरोप लगाया कि फीस न लाने पर दबाव बनाया जा रहा है तथा बच्चे के साथ मारपीट भी की गई है। एडीसी ने इस मामले में जांच का आश्वासन दिया है। दूसरी शमशीदा ने ऐसी ही शिकायत थाना सदर पुलिस को भी दी है।