फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   100 buses sent on administrative duty, lack of depth on various routes

Sonipat News: प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी 100 बसें, विभिन्न रूटों पर गहराई कमी

Sun, 10 Mar 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
100 buses sent on administrative duty, lack of depth on various routes
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे का दौरा करेंगे। इसको लेकर सोनीपत से 100 बसें मंगवाई गई हैं। रविवार को सोनीपत डिपो से 50 और गोहाना सब डिपो से 50 बसें पलवल व गुरुग्राम रवाना हुईं। इससे विभिन्न रूटों पर बसों की कमी होने से लोकल रूट के फेरे कम करने पड़े। यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। बसों में सामान्य से अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन

सोनीपत व गोहाना सब डिपो में 217 बसें हैं। इनमें 154 बसें रोडवेज की और शेष 63 बसें किलोमीटर स्कीम की हैं। डिपो में पहले ही चालक व परिचालकों की कमी बनी हुई है। ऐसे में 100 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजे जाने से विभिन्न रूटों पर बसों की कमी गहरा गई है। हालांकि रविवार को अवकाश होने के चलते रोडवेज अधिकारियों को व्यवस्था बनाने में ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी। प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी गई बसें सोमवार रात तक वापस लौटेंगी। ऐसे में यात्रियों को सोमवार को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना होगा। वहीं शनिवार को नूंह में राज्यस्तरीय राजा हसन खान मेवाती शहीदी दिवस कार्यक्रम के लिए सोनीपत बस डिपो से भेजी गई 30 बसें रविवार को डिपो में लौट आईं।
विज्ञापन

परिचालक के बैग से 26 हजार रुपये चोरी
सोनीपत डिपो से बड़ी संख्या में बसों के प्रशासनिक ड्यूटी पर जाने से अन्य बसों में यात्रियों की भीड़ रही। सोनीपत डिपो की मेरठ से लौट रही बस में किसी ने परिचालक रोहताश के बैग से करीब 26 हजार रुपये चोरी कर लिए। खेवड़ा पहुंचने के बाद जब चोरी का पता चला तो परिचालक ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। चोर को तलाशने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। परिचालक का कहना है कि भीड़ का फायदा उठाकर किसी जेब कतरे ने हाथ साफ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक ड्यूटी में भेजी 50 बसें, यात्रियों को खली बसों की कमी
गोहाना। गुरुग्राम में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए 50 बसें भेजने से विभिन्न रूटों पर बसों की कमी हो गई है। बस अड्डे के 20 से अधिक रूट के यात्री 23 बसों पर निर्भर रहे। ऐसे में लोकल रूट समेत लंबे रूटों पर चलने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। डीआई तेलूराम ने बताया कि बस अड्डे में बसों की संख्या 73 है। इनमें 28 बसें किलोमीटर स्कीम की शामिल हैं। प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी गई बसें सोमवार रात को गोहाना बस अड्डा में वापसी करेंगी। सोमवार को विभिन्न रूटों पर परिवहन सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
जनता के हिस्से के साधनों का हो रहा दुरुपयोग

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विभिन्न डिपो से करीब 1300 बसों को लोगों को लाने-ले जाने के लिए लगाया गया है। जनता के हिस्से के साधनों का दुरुपयोग हो रहा है। यात्रियों की सहूलियत के लिए चलाई जाने वाली रोडवेज बसों का इस तरह का प्रयोग पहली दफा नहीं हुआ है। पहले भी रोडवेज बसों का इस्तेमाल रैलियों के लिए किया गया है। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य मुख्य संगठन सचिव एवं राज्य प्रवक्ता सुधीर अहलावत ने संगठन की ओर से कहा कि इस प्रकार बसों का प्रयोग करना गलत है। सरकार हरियाणा रोडवेज के स्टाफ पर निर्धारित आय का दबाव बनाती है, वहीं इस प्रकार रैलियों व उद्घाटनों में बसों को भेजने से विभाग को होने वाले नुकसान पर भी तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

वर्जन

सोनीपत व गोहाना से 50-50 बसें पलवल व गुरुग्राम भेजी गई हैं। इससे कुछ लोकल रूटों पर बसों के फेरे कम किए गए हैं। प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजने के बावजूद विभिन्न रूटों पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का प्रयास किया गया है। यात्रियाें को बसों के लिए थोड़ा अधिक इंतजार करना पड़ा और बसों में भीड़ भी अधिक रही है। प्रशासनिक ड़्यूटी पर गई सभी बसें सोमवार शाम तक वापस लौटेंगी। -सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed