फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 new buses started operating from the bus stand, ran on six new routes

Sonipat News: बस अड्डे से 10 नई बसों का परिचालन शुरू, छह नए रूटों पर दौड़ीं

Tue, 11 Apr 2023 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
10 new buses started operating from the bus stand, ran on six new routes
गोहाना। जिले में पहुंची 40 नई बसों में से 10 नई बसें गोहाना सब डिपो में पहुंचीं हैं। इन बसों का परिचालन छह नए रूटों पर शुरू किया गया है, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। अब यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए बसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नई बसों का परिचालन लंबे रूटों पर किया गया है। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि सब डिपो को जल्द ही दो और नई बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन

गोहाना सब डिपो में मौजूदा समय में 70 बसें हैं। इन बसों में किलोमीटर योजना की 21 बसें व 49 रोडवेज की बस शामिल है। किलोमीटर योजना में शामिल बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाता है। अब 10 और नई बसें मिलने के बाद इन बसों को भी लंबे रूटों पर चलाया जा रहा है। रोडवेज की 39 बसों को लोकल रूटों पर चलाया जा रहा है, जबकि एक बस दिल्ली तक चार चक्कर लगाएगी, जिससे यात्रियों को फायदा मिलेगा। डिपो में नई बसें आने के बाद बंद पड़े रूटों पर भी रोडवेज बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


नई बसों का इन रूटों पर शुरू किया परिचालन
रूट बसें समय
डेरा ब्यास के लिए - 02 सुबह 8.20 बजे
कटड़ा के लिए - 03 - दोपहर 3.20 बजे
आगरा के लिए - 01 - सुबह 11 बजे
मथुरा के लिए - 01 - सुबह 5.30 बजे
मुरादाबाद के लिए - 01 - सुबह 5.50 बजे
हरिद्वार के लिए - 01 - सुबह 4.40 बजे

जिला मुख्यालय की तरफ से गोहाना सब डिपो में 10 नई बसें भेजी हैं। नई बसें आने से लंबे रूटों पर बसों का बेहतर संचालन हो सकेगा। इससे यात्रियों को भी फायदा होगा। इन बसों को छह नए रूटों पर चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश सैनी, डीआई, बस अड्डा, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed