फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonia's puppet CM

सीएम सोनिया की कठपुतली, पैरों में रखी पगड़ी : दिग्विजय

Wed, 20 Nov 2013 11:10 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो
बहादुरगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 20 Nov 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sonia's puppet CM
रोहतक के सांपला स्थित सर छोटूराम महिला कॉलेज में जन चेतना यात्रा को घुसने न देने पर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने सीएम से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चेतना यात्रा को कॉलेज में आने से रोकना सीएम के इशारे पर हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को कालेज प्रशासन ने पुरुष कांस्टेबलों की मदद से जबरदस्ती अंदर रोके रखा। उन्होंने कहा कि इनसो इसकी शिकायत शिक्षा बोर्ड निदेशक और डीजीपी से करेगा। अगर प्रिंसिपल और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो इनसो आंदोलन करेगा।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सोनिया गांधी की कठपुतली हैं। उन्होंने कहा कि वो गुलाबी पगड़ी चौधर की पगड़ी नहीं हो सकती तो सोनिया गांधी के पैरों में गिरी हो। दिग्विजय चौटाला ने विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा की भाजपा पर की गई टिप्पणी का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कुलदीप शर्मा तानाशाह की तरह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चेतना यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत फरीदाबाद से होगी और समापन एक दिसंबर को रोहतक में होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक नफे सिंह राठी, आजाद सिंह तूर, सतपाल पहलवान, खेमचंद भारद्वाज, कर्मवीर राठी, नरेश जून, संजय दलाल और धर्मवीर फौजी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed