{"_id":"efecd6bd13cfcae8ddf6be7734fd7d6c","slug":"solid-waste-management-plant-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद के गांवों में नहीं लगेंगे अब कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के गांवों में नहीं लगेंगे अब कूड़े के ढेर
अमर उजाला, जींद
Updated Thu, 02 Jan 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
जींद में कचरे के प्रबंधन के लिए जिले के सभी गांवों में अलग-अलग प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से एक कार्य योजना तैयार की गई है। यह काम पंचायती राज विभाग की ओर से किया जाएगा और परियोजना के लिए दो करोड़ 28 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
जिला प्रशासन ने गांवों में ठोस एवं तरल कचरे के प्रबंधन के लिए अलग-अलग प्रोजेक्ट बनाने की व्यापक योजना बनाई है। इसके पहले चरण में कुल 35 कचरा प्रबंधन प्लांट लगाने की योजना है। स्वीकृति के लिए विकास एवं पंचायत विभाग मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके तहत 25 सॉलिड तरल कचरा प्रबंधन व दस ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 2 करोड़ 28 लाख रुपये की राशि पंचायती राज विभाग को उपलब्ध करवा दी गई है।
10 हजार से बनेगा निजी शौचालय
निर्मल भारत अभियान के तहत निजी शौचालय बनवाने के लिए 3200 रुपये की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है। यह राशि दो मदों से दी जाएगी। 4600 निर्मल भारत अभियान से और 4500 रुपये मनरेगा योजना के तहत दी जा रही है। निजी शौचालय बनाने के लिए ग्राम पंचायतों को अधिकृत किया गया है।