फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Zilla Parishad's new building will be equipped with modern facilities, construction started

Sirsa News: आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा जिला परिषद का नया भवन, निर्माण शुरू

Tue, 21 Feb 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad's new building will be equipped with modern facilities, construction started
जिला परिषद का नया भवन बनाने के लिए चयनित जगह। विज्ञप्ति
सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश में गांवों व शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। कोरोना काल में विकास कार्यों की धीमी हुई रफ्तार ने अब गति पकड़ ली है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के साथ-साथ 36 करोड़ रुपये की लागत से बरनाला रोड पर बनने वाले जिला परिषद के पांच मंजिला नए भवन का निर्माण कार्य शुरु हो चुका है। इसे डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एक लाख स्क्वायर फुट में आधुनिक सुविधाओं से लैस बनने वाले इस भवन में डीआरडीए, जिला परिषद व कई अन्य विभागों के कार्यालय होंगे। पांच मंजिला बिल्डिंग में लिफ्ट लगाए जाने का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक मंजिल पर एक हाॅल बनाया जाएगा, जहां एक साथ कई लोग बैठक कर पाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक मंजिल पर अलग-अलग विभागों को कार्यालय अलॉट होंगे। पंचायतीराज विभाग के कार्यकारी अभियंता गौरव शर्मा ने बताया कि यहां बारिश के पानी निकासी के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा, ताकि पानी स्वच्छ होकर जमीन में जा सके। इसके अलावा सीवरेज के पानी को भी ट्रीट किया जाएगा, ताकि उसे पेड़-पौधों के लिए प्रयुक्त किया जा सके। बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


ये कार्यालय होंगे शिफ्ट
नई बिल्डिंग में जिला परिषद सीईओ कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय, जिला परिषद चेयरमैन कार्यालय, वाइस चेयरमैन, डीडीपीओ कार्यालय, पंचायती राज विभाग, डीआरडीए, बीडीपीओ कार्यालय होगा। इसके अलावा डीआरडीए व कई दूसरे विभाग भी इन्हीं कार्यालयों से जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed