फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   youth stabbed

Sirsa News: चाकुओं से वारकर युवक की हत्या, दोस्त घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
youth stabbed
मृतक राहुल उर्फ फौजी का फाइल चित्र।
फोटो 21 व 23
विज्ञापन

- करवाचौथ से एक दिन पहले पत्नी की मांग उजड़ी, परिवार वालों ने गर्भवती पत्नी को नहीं दी मौत की सूचना
- 27 अक्तूबर की रात 11 बजे तीन दोस्तों पर किया था हमला, गंभीर घायल राहुल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के शिव चौक पर बाइक सवार तीन दोस्तों पर 12 युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर घायल राहुल उर्फ फौजी की बुधवार रात उपचार के दौरान बठिंडा एम्स में मौत हो गई। उसका दोस्त अरुण एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस ने चार नामजदों सहित अन्य पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक चतरगढ़पट्टी निवासी अरुण ने रिपोर्ट में बताया कि वह अनाज मंडी में मजदूरी करता है। दोस्त राहुल पेंटर का काम करता था। 27 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे वह और राहुल शिव चौक निवासी दोस्त साहिल को बाइक पर उसके घर छोड़ने जा रहे थे। शिव चौक के पास पहुंचे तो कीर्ति नगर निवासी सुजल सुनार, सन्नी, सैम, काला निवासी वार्ड नंबर 18 व 8 अन्य ने उनकी बाइक को रुकवा लिया। सुजल ने साहिल से कहा कि आज तुझे मजा चखाएंगे। उन्होंने तीनों दोस्तों पर हमला कर दिया। साहिल के सिर पर ईंट लगी। वह जान बचाकर भाग गया। हमलावरों ने अरुण व राहुल को चाकुओं से वारकर गंभीर घायल कर दिया। उनके जाने के बाद
विज्ञापन

साहिल मौके पर पहुंचा और दोनों दोस्तों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने दोनों को अन्यत्र रेफर कर दिया। परिजन डबवाली रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां से राहुल को बठिंडा एम्स रेफर कर दिया। अरुण को वहीं भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। राहुल की मौत की सूचना के बाद वीरवार को शहर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और अरुण के बयान दर्ज किए। उसने बताया कि सैम ने चाकू से उसके सिर के बाईं तरफ व गर्दन के पीछे वार किए। सुजल, सन्नी व काला ने राहुल उर्फ फौजी की कमर के पीछे व शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार किए। जांच अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि चार नामजदों व आठ अन्य के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में साहिल व सुजल के बीच रंजिश का मामला सामने आया है। राहुल का शव अभी बठिंडा एम्स में ही है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को सिरसा लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बहनों का इकलौता भाई था राहुल
राहुल पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। उसकी तीन बहनें हैं। वह छोटी बहन की पढ़ाई का खर्च भी उठाता था। राहुल की शादी महज दो माह पहले हुई थी। पत्नी सोनिया गर्भवती है। परिजनों ने अभी उसे राहुल की मौत की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed