फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth should stay away from drugs and make sports a part of their lives

Sirsa News: नशे से दूरी बनाएं युवा, खेलों को जीवन का हिस्सा बनाएं

Mon, 03 Nov 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 03 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Youth should stay away from drugs and make sports a part of their lives
डबवाली। डबवाली क्षेत्र के कई गांवों में पुलिस टीमों ने खेल मैदानों में पहुंचकर युवा जीवन में नशे से दूर रहकर खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान एसपीओ हरगोबिंद ने गांव औढ़ा, एसपीओ वकील सिंह ने गांव चौटाला, एसपीओ राजेन्द्र ने गांव दादू व एसपीओ संजय ने गांव कालुआना में खेल प्रतियोगिताएं करवाकर नशे से दूर रहने व स्वस्थ व आत्मविश्वास से परिपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान के पुलिस टीमों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों व खेलों के महत्व के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि नशे के दुष्प्रभाव का सीधा असर हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।
विज्ञापन

नशीली दवाओं का अधिक सेवन करने से शरीर के विभिन्न अंग और अंगों के साथ-साथ दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है। नशा एक समस्या है जो समाज में व्याप्त हो रही है और इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करते हैं। नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, शिक्षा, संबंध और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी,नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो वे नशा से संबंधित शिकायतों के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन न, 1933 पर कॉल करें। यह पोर्टल एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के लिए 24 घंटे ड्रग संबंधित मामलों की रिपोर्ट करने के लिए एक अनुकूल मंच प्रदान करना है। प्रदान की गई जानकारी की एनसीबी अधिकारियों की ओर से तुरंत समीक्षा की जाएगी। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed