फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth dies due to drowning in water

पानी के टैंक में डूबने से पंजाब के युवक की मौत

Mon, 12 Oct 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in water
रानियां क्षेत्र के गांव मैहनाखेड़ा में पंजाब से मजदूरी आए युवक की खेतों में बने पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी अनुसार पंजाब के गांव काबुलवाला निवासी सुखदीप सिंह (22) मजदूरी के लिए गांव मैहनाखेड़ा में आया था। 11 अक्तूबर की सुबह वह खेतों में काम कर रहा था। प्यास लगने पर वह खेतों में बने टैंक से पानी लेने गया। पानी भरते वक्त अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह टैंक में गिर कर डूब गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे संभाला और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। बाद में पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed