फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   youth dead in road accident

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 31 Aug 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
youth dead in road accident
गांव चौटाला से बाइक पर संगरिया जा रहे दो युवकों को गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने घटना बारे पुलिस को सूचित किया और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में लोकराज निवासी मूल रूप से यूपी व हाल निवासी चौटाला ने बताया कि उसका लड़का हरदेश कुमार चंडीगढ़ में कॉल सेंटर में नौकरी करता है। उसके साथ संगरिया निवासी आकाश भी नौकरी करता वह दो दिन से आकाश के पास गांव संगरिया में गया हुआ था। रविवार को दोनों किसी काम से बाइक पर चौटाला आए हुए थे। वापस जाते वक्त गांव के निकट ही तेज रफ्तार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें सूचित कर दोनों को अस्पताल में पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार में हरदेश कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना बारे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। सुबह पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed