फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth Congress workers demonstrated outside the MP's residence burning the stove

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जला सांसद आवास के बाहर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress workers demonstrated outside the MP's residence burning the stove
सांसद के आवास के सामने चुल्हा जलाकर रोष प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस नेता। - फोटो : Sirsa
सिरसा। सांसद सुनीता दुग्गल की ओर से दिए गए गोबर गैस के बयान के रोष स्वरूप कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने उनके हुडा के सेक्टर 20 स्थित आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गोबर के उपलों और चूल्हों के साथ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सांसद आवास से करीब 200 मीटर दूर ही रोक दिया। ऐसे में उन्होंने सड़क पर चूल्हा रखकर उपलों से आग जलाई और सांसद के बयान का विरोध किया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शनिवार को एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए हुडा सेक्टर-20 स्थित सांसद सुनीता दुग्गल के आवास की ओर बढ़े। प्रशासन को सूचना मिलने पर पुलिस को सांसद आवास के आसपास तैनात कर दिया गया और बैरिकेड लगाकर रास्ता रोक दिया। जिलाध्यक्ष नवदीप कंबोज व जिला इंचार्ज मनोज टाक माही ने बताया कि महंगाई सुरसा की तरह लगातार फैलाई जा रही है। लेकिन सरकार व सरकार के नुमाइंदे बजाय महंगाई पर लगाम लगाने की बजाय उलूल-जुलूल बयानबाजी कर जनता के सिरदर्द को और बढ़ा रहे हैं। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि सांसद का गोबर गैस प्लांट लगाने का बयान हास्यास्पद है, क्योंकि गोबर गैस प्लांट लगाना हर आदमी के बस की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आमजन को बुरी तरह से त्रस्त कर दिया है। आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है। कंबोज ने कहा कि सांसद ने अपने बयान पर सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी तो यूथ कांग्रेस द्वारा उनका विरोध लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर संजय नायक, रवि विनायक, कमल कांटीवाल, कपिल सरावगी, छतरपाल बोयल, गजेंद्र औलख, जर्मन सिंह, पंकज शर्मा, अमन खोसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस बल रहा तैनात
सांसद के बयान का विरोध करते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए सांसद सुनीता दुग्गल के आवास पर पहुंचे। इस दौरान सांसद के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को सांसद आवास का घेराव नहीं करने दिया और कुछ दूर पहले ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों व कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस कर्मियों ने कहा कि आवास से पीछे होकर प्रदर्शन करें लेकिन कार्यकर्ता आवास के बिल्कुल सामने जाने की जिद पर अड़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दूरी पहले ही जलाना पड़ा चूल्हा
सांसद आवास की ओर जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस बल ने रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को आवास से पहले ही रुक कर प्रदर्शन करना पड़ा। वहीं आवास से कुछ दूरी पहले ही कार्यकर्ताओं को मिट्टी के चूल्हे में गोबर के उपले जलाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed