फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Youth beaten in police custody, neck broken, case of murder filed against five policemen

Sirsa: पुलिस हिरासत में युवक को पीटा, गर्दन तोड़ी, पांच पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Mon, 31 Jul 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Updated Mon, 31 Jul 2023 01:36 AM IST
सार

कालांवाली थाना पुलिस ने नारकोटिक्स सेल इंचार्ज दाता राम सहित पांच के खिलाफ हत्या सहित अन्य धारा लगाकर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Youth beaten in police custody, neck broken, case of murder filed against five policemen
मृतक गुरप्रीत का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार देसूमलकाना के युवक गुरप्रीत सिंह की पुलिस कस्टडी में शनिवार रात को मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस कर्मचारियों पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने आरोप लगा कि पुलिस हिरासत में गुरप्रीत सिंह को बुरी तरह से पीटा गया व उसकी गर्दन तोड़ दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


नछत्तर सिंह ने बताया कि उसका भतीजा 28 वर्षीय गुरप्रीत सिंह शनिवार शाम छह बजे खेत से घर आया था। इसी दौरान एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज दाता राम सहित पांच पुलिस कर्मचारियों ने उनके घर पर छापा मारा और गुरप्रीत को ट्रैक्टर से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया व गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए।

विज्ञापन

 

रात करीब 11.30 बजे उनके आढ़ती बबलू ने घर पर पहुंचकर उन्हें गुरप्रीत की मौत होने की जानकारी दी। ऐसे में वह परिवार सहित डबवाली रोड पर स्थित निजी अस्पताल में पहुंचा। यहां गुरप्रीत के शरीर पर काफी चोट के निशान मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बिना किसी कारण ही गुरप्रीत को उठाकर ले गई और झूठा मामला दर्ज कर बुरी तरह से पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गुरप्रीत के पांव, पीठ, गर्दन, पैर की तलियां पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सहित अन्य के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

 

अब कालांवाली थाना पुलिस ने मृतक के पिता सरोतम सिंह के बयान पर एसआई दाता राम, एएसआई जसवीर सिंह, हरजीत सिंह, ईसीएच विंद्र सिंह व गुरप्रीत सिंह के खिलाफ 147, 148, 149, 365, 342, 302 का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है।


परिजनों ने जताया रोष तो मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक
रविवार सुबह मृतक के परिजनों ने अस्पताल में पहुंचते ही प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दोपहर एक बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट बयान दर्ज करवाने के लिए पहुंचे। परिजनों ने कहा कि जब तक पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर उनकी मांग व समस्या नहीं जानते तक वह शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने देंगे। दोपहर दो बजे पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा मौके पर पहुंचे और स्थिति जानी। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बता दें कि मृतक गुरप्रीत पर पहले ही छह मामले दर्ज हैं।

पांच दिन पहले ही नशा तस्करी मामले में जमानत पर आया था बाहर गुरप्रीत
परिजन ने बताया कि पुलिस ने पहले भी गुरप्रीत पर बिना किसी वजह से मामले दर्ज किए हैं। गुरप्रीत पर नशा तस्करी समेत नौ मामले दर्ज हैं। वह पांच दिन पहले ही नशा तस्करी के मामले में जेल से बाहर आया था।

गुरप्रीत के पास चिट्टा होने की सूचना के बाद गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार करने के बाद उसका स्वास्थ्य बिगड़ना शुरू हो गया है। उसे अस्पताल में दाखिल किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक नशे का आदी था और चिट्टा बेचने व उसका सेवन भी करता था। ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई है। - दाताराम, नारकोटिक्स सेल इंचार्ज, सिरसा।



परिजनों की शिकायत पर एंटी नारकोटिक्स सेल के पांच पुलिस कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की ज्यूडिशियल जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। - उदय सिंह मीणा, एसपी, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed