फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   youth arrested with 500 grams of afim

500 ग्राम अफीम सहित कार सवार युवक काबू

Sun, 30 Aug 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
youth arrested with 500 grams of afim
जिला सीआईए कालांवाली पुलिस ने गश्त के दौरान गांव तारुआना क्षेत्र से कार सवार युवक को 500 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान दलबीर सिंह उर्फ काला निवासी तारुआना के रूप में हुई है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक मदन लाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चेकिंग के दौरान गांव तारुआना क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार में सवार युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त कार सवार युवक को रोककर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed