फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   youth arrested with 15 kg dodapost

15 किलो डोडापोस्त सहित कार सवार युवक काबू

Sun, 30 Aug 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
youth arrested with 15 kg dodapost
जिला सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गांव अलीकां क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को 15 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान अमरजीत निवासी व कुलविंदर सिंह निवासियान वडिंगखेड़ा पंजाब के रूप में हुई है। सीआईए डबवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर वजीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की सीआईए डबवाली पुलिस टीम के उपनिरीक्षक राजाराम के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चेकिंग के दौरान गांव अलीकां क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार में सवार युवकों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त कार सवार युवकों को रोककर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 15 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान डोडापोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed