फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man went missing, called his sister and said - this is my last call

Sirsa News: युवक हुआ लापता, बहन को फोन कर कहा- ये मेरा लास्ट कॉल

Wed, 11 Dec 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Young man went missing, called his sister and said - this is my last call
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। निजी अस्पताल में नौकरी करने वाला एक 20 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता होने से पहले युवक ने अपनी बहन को कॉल करके कहा कि ये उसकी लास्ट कॉल है। इसके बाद युवक का मोबाइल बंद हो गया। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने लापता युवक के भाई सुरजीत सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव तलवाड़ा खुर्द निवासी सुरजीत सिंह ने बताया है कि उसका 20 वर्षीय भाई गुरप्रीत सिंह निजी अस्पताल ऐलनाबाद में नौकरी करता है। वह 8 दिसंबर को सुबह घर से हॉस्पिटल गया था। शाम करीब साढ़े 6 बजे गुरप्रीत सिंह ने अपनी बहन जोकि हनुमानगढ़ में शादीशुदा है को फोन किया। गुरप्रीत फोन करते समय घबराया हुआ था, उसने अपनी बहन से कहा कि ये उसकी लास्ट कॉल है। इसके बाद गुरप्रीत का मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन




सुरजीत सिंह का कहना है कि उसकी बहन उसे फोन करके सारी बात बताई। इसके बाद घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। हॉस्पिटल में स्टाफ ने बताया कि गुरप्रीत छह बजे ही चला गया था। घरवाले राजस्थान कैनाल नहर के पास पहुंचे तो नहर किनारे गुरप्रीत की बाइक खड़ी मिल। घरवालों ने आसपास सारे इलाके में गुरप्रीत की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed