{"_id":"652591659ce87678e4010bb6","slug":"young-man-found-drinking-alcohol-in-hostel-room-when-attendant-stopped-him-he-beat-him-up-locked-him-in-the-room-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-7846-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हॉस्टल के कमरे में शराब पीते मिले युवक, अटेंडेंट ने रोका तो पीटा, कमरे में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हॉस्टल के कमरे में शराब पीते मिले युवक, अटेंडेंट ने रोका तो पीटा, कमरे में किया बंद
Tue, 10 Oct 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के ब्वॉयज हॉस्टल-एक में छात्रों और बाहरी युवकों को शराब पीने से रोकना अटेंडेंट को भारी पड़ गया। युवकों ने अटेंडेंट से मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। दूसरे कमरों के छात्रों और सुरक्षा कर्मियों ने शोर सुनकर मौके पर आए और दरवाजा खुलवाया। इस दौरान तीन युवक भाग गए और तीन युवकों को पकड़ कर पुलिस के तीन युवकों को कर दिया। विवि प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जिन दो छात्रों के नाम कमरा था, उन्हें नोटिस जारी कर दिए हैं। वहीं, पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
अटेंडेंट अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार करीबन रात साढ़े दस बजे हाॅस्टल नंबर-एक में बने अपने कक्ष मैस का डाइट चार्ट बना रहा था। इस दौरान हॉस्टल नंबर एक की नई बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर शोर सुनाई दिया। शोर सुनकर उसने ऊपर देखा तो कमरा नंबर 205 की लाइट जल रही है। जब उसने ऊपर जाकर कमरा नंबर 205 का दरवाजा खोला तो युवकों ने उसे अंदर खींचकर दरवाजा बंद कर दिया। जिन दो छात्रों के नाम पर कमरा था, वह भी उस समय मौजूद थे। इस दौरान बेड पर शराब की बोतलें पड़ी थीं और सभी नशे में थे। अनिल कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके रूम से हुक्का उठाने को लेकर युवकों ने बहस करनी शुरू कर दी और उसका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उसको पीटा और टी-शर्ट फाड़ दी। जब वह फोन कर सिक्योरिटी को सूचित करने लगा तो फोन भी छीन लिया। उन्होंने उसे कमरे में 15 से 20 मिनट तक जमीन पर बिठाए रखा और अभद्र व्यवहार किया। जब उसने युवकों व छात्रों से बार-बार जाने देने की गुहार लगाई तो उन्होंने कहा कि बाहर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। इतने में दूसरे कमरों के छात्र व सुरक्षा कर्मी पहुंच गए। इसके बाद कमरे में रहने वाले एक छात्र ने गेट खोला और सभी युवकों ने भागने की कोशिश की। तीन युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया और तीन भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।
इस मामले में दो पूर्व छात्र और बाहर के युवक शामिल हैं। जिन छात्रों के नाम पर कमरा था, उन्हें भी नोटिस जारी कर दिए गए हैं। कुलपति को पूरे मामले से अवगत करवाया दिया गया है। विवि प्रशासन ने अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। - आरके बंसल, कुलसचिव, सीडीएलयू
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन युवकों को रात को ही हिरासत में ले लिया था। - अनिल कुमार,आईओ, हुडा चौकी