फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Yagya is the cultural heritage of India: Swami Umeshanand

यज्ञ भारत की सांस्कृतिक धरोहर : स्वामी उमेशानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Yagya is the cultural heritage of India: Swami Umeshanand
सिरसा।दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की साध्वी बहनें हवन यज्ञ करती हुई। संस्थान
सिरसा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रमुख व संस्थापक आशुतोष महाराज के सान्निध्य में 8 से 14 सितंबर तक अनाज मंडी शेड नंबर एक में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भावपूर्ण समापन किया गया। इस कार्यक्रम में कथाव्यास साध्वी कालिंदी भारती ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया।
विज्ञापन

संस्थान से स्वामी उमेशानंद ने कहा कि यज्ञ भारत की सांस्कृतिक धरोहर है। इस धरोहर को समाज में संजोए रखने और जन-जन तक पहुंचाने के लिए दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से समय पर यज्ञ पूजन किए जाते हैं। एक ब्रह्मज्ञानी शिष्य की ओर से किया गया यज्ञ सार्थक माना जाता है। यज्ञ शब्द यज्ञ से लिया गया है, जिसका अर्थ है एकजुट होना और पूजा करना है।
विज्ञापन

हमारे वैदिक साहित्य यानी यजुर्वेद में यज्ञ के महत्व का वर्णन किया गया है। इसका उद्देश्य वांछित शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करना है और साथ ही, हमें एक ऐसी जीवनशैली सिखाना है, जो उच्च मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देती है। संस्थान की संगीतमय टीम ने मधुर आध्यात्मिक भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा की समाप्ति पर सोमवार को हवन का विशेष आयोजन हुआ। इस हवन में मुख्य अतिथिगणों, डीजेजेएस के संत समाज और अनेकों प्रभु भक्तों ने भाग लिया। भक्तों ने अपने विकारों रूपी आहुति को इस महायज्ञ में डालकर स्वाहा किया और सकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed