फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Workshop on getting employment after higher education

Sirsa News: उच्च शिक्षा के बाद रोजगार प्राप्ति के लिए कार्यशाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Workshop on getting employment after higher education
सिरसा।सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्य वक्ता  रेश्म सिंह विद्या​र्थियों को संबो​ध
सिरसा। सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में उच्च शिक्षा के बाद रोजगार प्राप्ति के लिए आवश्यक कौशल विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में एडुस्किल्स फाउंडेशन से रेशम सिंह ने विद्यार्थियों को संबंधित विषय के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रंजना ग्रोवर ने की। प्राचार्य ने कहा कि आज के समय में केवल डिग्री लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचान कर उन्हें व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत करने की कला भी आनी चाहिए। रोजगार योग्यता तभी बढ़ सकती है। जब विद्यार्थी आत्मविश्वास, टीम भावना, समय प्रबंधन और सकारात्मक दृष्टिकोण को अपने व्यक्तित्व में शामिल करें।
विज्ञापन

डॉ. ग्रोवर ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे कॉलेज जीवन के अंतिम वर्षों का उपयोग अपनी कौशल वृद्धि, व्यक्तित्व विकास और कॅरिअर उन्मुख गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए करें। मुख्य वक्ता रेशम सिंह ने विद्यार्थियों को रिज्यूमे बनाने की कला, साक्षात्कार में सफलता के उपाय, समूह चर्चा में भागीदारी, डिजिटल प्रोफाइल निर्माण तथा कार्यस्थल पर व्यावसायिक आचरण के विषय में उपयोगी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed