{"_id":"63f7b3ce87ce1edee8062284","slug":"workers-kept-waiting-bjp-president-nadda-left-without-stopping-sirsa-news-c-21-1-64026-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: इंतजार करते रह गए कार्यकर्ता, बिना रुके निकल गए भाजपा अध्यक्ष नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: इंतजार करते रह गए कार्यकर्ता, बिना रुके निकल गए भाजपा अध्यक्ष नड्डा
Fri, 24 Feb 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सिरसा से होते हुए राजस्थान के हनुमानगढ़ की ओर रवाना हुए। एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सिरसा आए। उनके स्वागत के लिए नेशनल हाईवे स्थित एक रिजॉर्ट में कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। हालांकि भाजपा अध्यक्ष बिना रुके ही निकल गए।
वीरवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को सिरसा होते हुए राजस्थान जाना था। इसलिए सिरसा के कार्यकर्ताओं ने उनके लिए कार्यक्रम निर्धारित किया। हालांकि पार्टी की ओर से कोई अधिकारिक कार्यक्रम नहीं था। उम्मीद थी कि चाय-पानी या दोपहर के खाने के लिए यहां रुक नड्डा सकते हैं। इसलिए हाईवे के पास स्थित एक रिजॉर्ट में भाजपा पदाधिकारियों की ओर से व्यवस्था की गई। यहां जिला प्रशासन की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किया गया। भाजपा की ओर से केवल वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी लगाई गई, ताकि यदि भाजपा अध्यक्ष आएं तो उनका स्वागत किया जा सके। हालांकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा बिना रुके ही डबवाली की ओर रवाना हो गए। डबवाली के मुख्य चौक पर भी भारी संख्या में पुलिस तैनात रही, लेकिन यहां भी नहीं रुके और हनुमानगढ़ की ओर निकल गए।