फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Work to repair 400 meter stretch from Shah Satnam Singh Chowk begins

Sirsa News: शाह सतनाम सिंह चौक से 400 मीटर टुकड़े को दुरुस्त करने का कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Work to repair 400 meter stretch from Shah Satnam Singh Chowk begins
बीएंडआर विभाग द्वारा तोड़ी जा रही सड़क।
सिरसा। शाह सतनाम चौक से कंगनपुर को जाने वाले रोड पर 400 मीटर टुकड़े का निर्माण बीएंडआर ने रविवार को शुरू कर दिया है। विभाग की ओर यहां इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की ओर से विभाग के अधिकारियों को सड़क का टुकड़ा खराब होने संबंध जानकारी दी गई थी। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने मौका निरीक्षण कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया।
विज्ञापन


शाह सतनाम सिंह चौक से कंगनपुर होते हुए चोपटा जाने वाली यह मुख्य सड़क है। इस सड़क पर प्रतिदिन छह से सात हजार वाहन गुजरते हैं। डेरा सच्चा सौदा में कार्यक्रम होता है तो वाहनों की संख्या कई गुना ज्यादा हो जाती है। सालों पहले सीसी की सड़क का निर्माण करवाया था। इसके बाद कई जगहों से यह सड़क टूट गई। इंजीनियर के अनुसार सीसी की सड़क एक बार टूटना शुरू होने के बाद रुकती नहीं है। वह निरंतर आगे बढ़ती जाती है और इस कारण वाहनों के आवागम प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसी सड़क तोड़ने पर लोगों ने जताई नाराजगी
शाह सतनाम सिंह चौक पर रविवार को ठेकेदार ने सीसी की सड़क तोड़ने का कार्य शुरू किया। इस दौरान आस पास के लोगों ने सड़क तोड़ने पर नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि सीसी की सड़क चौक के पास ठीक थी। इस नहीं तोड़ा जाना चाहिए। ठेकेदार ने उन्हें समझाया कि इंटरलॉकिंग की नई सड़क बनाई जाएगी, जो पूरी तरह से मजबूत होगी।

2006 में हुआ था सड़क का निर्माण
सीसी की सड़क का वर्ष 2006 के आस पास निर्माण किया गया था। यह सड़क 15 वर्ष के आसपास चलती है। सीसी में पेंच वर्क किया जाना मुश्किल होता है। इस सड़क से भारी वाहनों गुजरते हैं। यह 18 मीटर चौड़ी सड़क है।

---------------------------------------




कंगनपुर रोड का 400 मीटर का टुकड़ा कई जगह से टूट गया था। इसी 400 मीटर की टुकड़े को बनाया जा रहा है। सीसी की जगह इंटरलॉकिंग की सड़क बनाई जाएगी। इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। - संजय सबरवाल, एक्सईएन, बीएंडआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed