फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Work should be visible on the ground, not on paper: Jhorad

कागजों पर नहीं, धरातल पर नजर आना चाहिए काम : झोरड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Work should be visible on the ground, not on paper: Jhorad
सिरसा। कालांवाली नगरपालिका के प्रधान महेश झोरड़ ने सोमवार को हुडा आर-2 क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दाैरान प्रधान ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सामग्री और कार्यप्रणाली की गहन जांच की और मौके पर मौजूद कर्मचारियों व ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कागजों पर नहीं, धरातल पर काम नजर आना चाहिए और कार्य तय मानकों के अनुसार होना चाहिए।
विज्ञापन

प्रधान झोरड़ ने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर पूर्व में कई शिकायतें मिली हैं, जिन्हें अब दोहराया नहीं जाएगा। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधियों ने जल निकासी, स्ट्रीट लाइट्स और सड़कों के किनारों पर नालियों की समस्याएं उठाईं। इस पर प्रधान ने अधिकारियों को सर्वे कर जल्द समाधान के निर्देश दिए। उनके साथ वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गोबिंद राम, नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता हितेश यादव भी माैजूद रहे।
विज्ञापन

पार्षदों की सहमति व जनता की भागीदारी के बिना नहीं होगा कोई काम
प्रधान झोरड़ ने कहा कि अब नगरपालिका में कोई भी कार्य पार्षदों की सहमति और जनता की भागीदारी के बिना नहीं होगा। हमारी प्राथमिकता है कि हर गली-मोहल्ला साफ, सुरक्षित और सुविधाजनक बने। जेई हितेश यादव ने बताया कि क्षेत्र में सड़क, नाली और इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य निर्धारित नियमों के अनुसार चल रहा है। कुल 2.25 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed