फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Work in the grain market was halted for three hours due to the strike.

Sirsa News: हड़ताल से तीन घंटे ठप रहा अनाज मंडी में कामकाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Work in the grain market was halted for three hours due to the strike.
सिरसा। मार्केट कमेटी कार्यालय में प्रदर्शन करते मजदूर। संवाद 
सिरसा। 37 पैसे मजदूरी बढ़ाए जाने के विरोध में बुधवार को अनाज मंडी के मजदूरों ने सरकार के खिलाफ मार्केट कमेटी कार्यालय में प्रदर्शन कर मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपा। मार्केट सचिव वीरेंद्र मेहता ने मजदूरों की मांग को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व मंडी के मजदूरों ने तीन घंटे तक सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान मंडी में कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन


अनाज मंडी मजदूर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान सोम फ्रंड ने कहा कि हरियाणा सरकार काफी वर्षों से मजदूरों की मजदूरी केवल पैसों में बढ़ा रही है। इस बार सरकार ने अनाज मंडी मजदूरों की मजदूरी केवल मात्र 37 पैसे बढ़ाई है। इसका हरियाणा की सभी मंडियों में विरोध हो रहा है। सोम फ्रंड ने कहा कि आज केवल सांकेतिक हड़ताल की गई है, अगर सरकार ने एक अक्तूबर तक मजदूरों की मजदूरी बढ़ाकर रुपयों में नहीं की तो मजदूर अनिश्चित हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, अनाज मंडी में शैडों के नीचे काफी संख्या में ट्रक खड़े होने पर मजदूरों ने आपत्ति जताई है। मजदूरों का कहना है कि अनाज मंडी ट्रक यूनियन का रूप ले चुकी है। मार्केट कमेटी इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठा रही। मंडी के शेड के नीचे छांव होती है। यहां मजदूर अपना काम करते हैं, लेकिन शैड के नीचे काफी संख्या में ट्रक खड़े हैं। ऐसे में मजदूरों को काम करने के लिए जगह नहीं मिलती। मार्केट कमेटी इस पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन






सरकार कर रही है मजदूरों से मजाक

मजदूरों ने कहा है कि आज महंगाई चरम पर है, हर वस्तु के दाम बढ़ गए हैं। मात्र 37 पैसे मजदूरी बढ़ाकर सरकार ने अनाज मंडी के मजदूरों के साथ मजाक किया है। मजदूर अपनी जायज मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed