फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Women will now take command of new common service centers

महिलाएं संभालेंगी अब नए कॉमन सर्विस सेंटरों की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women will now take command of new common service centers
कैंप के दौरान आवेदन करने पहुंची स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में नए कॉमन सर्विस सेंटर खोलने की अनुमति अब केवल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ही मिलेगी। गांव स्तर पर काम करने वाले महिलाओं की बैंक कार्यों में लेने देन की प्रक्रिया भी बैंक सखी संभालेंगी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सोमवार को स्वयं सहायता समूह की करीब 45 महिलाओं ने सीएससी व बैंक सखी के लिए आवेदन किए है। गांव स्तर पर चल रहे स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नए खुलने वाले सीएससी केंद्रों की कमान संभालेगी। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सोमवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए कैंप लगाया गया। जिसमें कॉमन सर्विस सेंटर लेने के लिए सातों खंडों में से 25 महिलाओं ने आवेदन किया है। कॉमन सर्विस सेंटर खुलने से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं को पैसे लेन देन की सुविधा गांव स्तर पर ही मिलेगी। उन्हें राशि लेन देन के लिए बैंक में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीएससी संचालक महिला 25 हजार रुपये तक की राशि का डीजी- पेए से लेन देन कर सकती है। सेंटर संचालक के मोबाइल में सॉफ्टवेयर डाला जाएगा। महिलाएं आधार कार्ड नंबर डाल व फिंगर प्रिंट स्कैन कर राशि उनके खाते में डाल पर्ची उपभोक्ता को देगी।
विज्ञापन

महिलाओं की सहायता के लिए बैंक में होगी बैंक सखी
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बैंक कार्य के दौरान होने वाली गलतियों को दूर करने के लिए बैंक में बैंक सखी कार्य करेंगी। जो बैंक कार्यों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सहायता करेंगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा छोटे-छोटे सामूहिक कार्यक्रम चलाए जाते हैं। जिसमें बचने वाली राशि को बैंक में जमा करवाया जाता है या फिर खर्च के लिए निकलवाया जाता है। वहीं समूह की महिलाओं द्वारा बैंक से लोन राशि के लिए भी फाइल लगाई जाती है। ऐसे कार्यों में बैंक सखी उन महिलाओं की मदद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग देगा पहले महिलाओं का प्रशिक्षण
कॉमन सर्विस सेंटर को शुरू करने से पहले विभाग महिलाओं को पहले तीन दिन का प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं उपकरणों को प्रयोग करने की जानकारी दी जाएंगी। साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर की महिलाओं को सेंटर के लिए आईडी जनरेट कर दी जाएगी। महिलाओं को मोबाइल में सॉफ्टवेयर कर व फिंगर प्रिंट सेंसर दिया जाएगा। जिसके उपयोग से महिलाएं राशि का लेन देन कर सकेंगी।

कैंप के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर लेने के लिए स्वयं सहायता समूह की 25 महिलओं ने आवेदन किया है। साथ ही बैंक सखी के लिए 22 महिलाओं ने आवेदन किया है। बैंक सखी स्वंय सहायता समूह की महिलाओं की बैंक कार्यों में सहायता किया करेगी, जिन्हें विभाग की ओर से भुगतान किया जाएगा।
-दयानंद जांगड़ा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एचएसआरएलएम, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed