फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Women police station in-charge Darshana Devi making women aware at CDLU in Sirsa.

Sirsa News: छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया

Mon, 06 Oct 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 06 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Women police station in-charge Darshana Devi making women aware at CDLU in Sirsa.
सिरसा में सीडीएलयू में महिलाओं को जागरूक करते हुए महिला थाना प्रभारी दर्शना देवी।
सिरसा। विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज़ हॉल में सोमवार को एक विशेष महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी दर्शना देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और छात्राओं व महिलाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा तथा कानून संबंधी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रबधंक महिला थाना दर्शना देवी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाओं का जागरूक और आत्मविश्वासी होना सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने ‘गुड टच और बैड टच’ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर खुलकर चर्चा करते हुए बताया कि हर लड़की को यह समझना जरूरी है कि कौन-सा स्पर्श स्नेह या अपनत्व का प्रतीक है और कौन-सा व्यवहार असहजता या खतरे का संकेत देता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे या छात्राएं झिझक के कारण अपनी असुविधा व्यक्त नहीं कर पातीं, जिससे घटनाएं गंभीर रूप ले सकती हैं। इसलिए यदि किसी भी प्रकार की असहजता या संदिग्ध स्थिति उत्पन्न हो, तो बिना किसी डर या झिझक के तुरंत 112 पर कॉल करें, महिला हेल्पलाइन 1091 का उपयोग करें या नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबधंक महिला थाना दर्शना देवी ने उपस्थित छात्राओं को यह भी बताया कि हरियाणा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और लगातार स्कूलों, कॉलेजों व सामाजिक संस्थानों में जाकर जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने कहा, पुलिस हमेशा जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है, बस जरूरत है सही समय पर सही कदम उठाने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed