फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   With the arrival of wheat in the market, lifting became a problem, commission agents and farmers worried.

Sirsa News: मंडी में गेहूं की आवक के साथ ही उठान बना आफत, आढ़ती और किसान परेशान

Mon, 15 Apr 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 15 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
With the arrival of wheat in the market, lifting became a problem, commission agents and farmers worried.
अनाजमंडी में शेड के नीचे लगी बोरियां।
सिरसा। मंडी में सोमवार को किसान सरसों व गेहूं की फसल को लेकर पहुंचे। पर मंडी में जगह न होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ मंडी में इक्का दुक्का ट्रक में लेबर उठान करते हुए नजर आई। वहीं बीते पांच दिनों से मंडी में गेहूं की आवक हो रही है। तब से लेकर अब तक मंडी में उठान को लेकर स्थिति बेहद ही खराब है। अधिकारियों के निर्देशों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान। उठान न होने पर मार्केट कमेटी सचिव ने डीएमईओ को पत्र लिखकर जल्द उठान करने की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि जिले की मंडियों में लगभग एक तिहाई से ज्यादा सरसों और गेहूं फसल आ चुकी है। मंडी में उठान बेहद धीमी गति से चलने के कारण मंडियों में से अभी तक लगभग सरसों का 30 प्रतिशत ही उठान हो पाया है। वहीं गेहूं की फसल ज्यों की त्यों मंडी में ही पड़ी है। किसानों की फसल बिकने के बाद आढ़ती अपने स्तर पर बोरियों में भर उनकी रखवाली कर रहे हैं। वहीं मंडी में बने शैड भी स्टेग लगाकर भरे हुए हैं। मंडी में फसल रखने की जगह कम पड़ रही है। वहीं उच्च अधिकारियों के द्वारा उठान करने वाली एजेंसी को बार बार नोटिस देकर चेताया जा रहा है। यह पहली बार नहीं है कि ऐसे हालात मंडियों में देखने को मिले है। हर साल ही अधिकारियों की ओर से ऐसी ही व्यवस्था देखने को मिलती है। बस , बहाने अलग अलग बनाए जाते हैं। यहीं कारण है कि शैड के नीचे से सरसों का उठान अधिकारी अब तक नहीं करवा पाए हैं।
विज्ञापन



मंडी में काम के लिए दो और कंप्यूटर ऑपरेटर मिले
मंडी में सोमवार को प्रशासन की ओर से दो अतिरिक्त कर्मचारी भेजे गए हैं, जबकि मार्केट कमेटी ने 20 कर्मचारियों की मांग की है। वहीं दूसरी मंडियों में अभी भी संकट का दौर जारी है। मंडी में आवक के साथ ही सरसों व गेहूं की फसल के टोकन काटने के लिए कर्मचारी कम होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को मंडी में दो कंप्यूटर ने ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों से बातचीत
जिले के गांव रायपुर से पहुंचे नरेंद्र बेनीवाल ने बताया कि दो एकड़ की फसल लेकर आए हैं। ओर लगभग 10 एकड़ की फसल अभी खेत में खड़ी है। मंडी में जगह नहीं होने के कारण फिलहाल इतनी ही लेकर आए हैं। उठान होने के बाद ही बाकी की फसल मंडी में लेकर आएंगे। वहीं मंडी में आए सरसों लेकर आए किसान उग्रसैन ने बताया कि 15 क्विंटल सरसों की फसल लेकर आए हैं। टोकन कटवा लिया है। सरसों की तुलाई करवाई जा रही है। मंडी में उठान बहुत ही धीरे चल रहा है।






मंडी में उठान को लेकर एजेंसी को दो बार पहले नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वहीं सोमवार को अच्छे प्रबंध न होने के कारण डीएम को भी पत्र लिखा गया है।
-विरेंद्र कुमार, मार्केट कमेटी सचिव।


प्रशासन को भी इस बारे में अवगत करवा दिया गया है। सोमवार को भारी मात्रा में गेहूं की फसल की आवक हुई है, लेकिन मंडी में उठान न होने के कारण परेशानी पनप रही है। समय पर समाधान नहीं हुआ तो सख्त निर्णय लेना पडे़गा।
-मनोहर मेहता, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article