फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Wheat crop blackened in seven villages due to smoke emanating from refinery fire

Sirsa News: रिफाइनरी में लगी आग से निकले धुएं से सात गांवों में गेहूं की फसल पड़ी काली

Sat, 25 Feb 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 25 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop blackened in seven villages due to smoke emanating from refinery fire
रिफाइनरी में आग। संवाद
सिरसा, कालांवाली। हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित पंजाब के कनकवाल फुल्लो स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी में आग लगने की घटना होने के 24 घंटे बाद भी कालांवाली क्षेत्र के गांवों में स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। आग लगने के बाद रिफाइनरी से निकलने वाले धुएं से क्षेत्र के सात गांवों में गेहूं की फसल काली पड़ी गई है। इसके कारण फसल के खराब होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कालांवाली के साथ लगते पंजाब के गांव कनकवाल फुल्लो में श्री गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी में प्लास्टिक तैयार करने के लिए दाना तैयार किया जाता है। रिफाइनरी में डीएफसीयू का नया प्लांट लगाया था। इसका 27 फरवरी को उद्घाटन किया जाना था, लेकिन ट्रायल के दौरान यूनिट के क्रेंच ऑयल पंप में रिसाव होने के कारण प्लांट में शुक्रवार सुबह करीब आग लग गई थी। करीब नौ घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका था। आग के बाद निकले धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन हो रही है। वहीं, कालांवाली के सात गांवों के साथ-साथ पंजाब के भी कई गांवों में गेहूं की फसल काली पड़ चुकी है। आसपास के किसानों का कहना है कि उनकी फसल खराब होने की कगार पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


इन गांव में फसलें हो रहीं प्रभावित

रिफाइनरी में आग लगने की घटना होने के बाद इसके साथ लगते गांव रामसरा, देसू, हस्सू, गांव ज्ञाना, खोखर व असीर सहित अन्य कई गांवों की फसल प्रभावित हुई हैं। करीब पांच किलोमीटर दूरी तक फसल काली पड़ गई है। ग्रामीण मंदर सिंह, कीकर सिंह, बलविंद्र सिंह, बलदेव सिंह, जगरूप सिंह, जगराज सिंह, भोला सिंह, गुरपाल सिंह, फतेह सिंह ने बताया कि धुएं के कारण स्थिति खराब हो रही है। इसके कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों को मास्क लगाने और आंखों को पर चश्मा लगाने की दी सलाह
केमिकल युक्त धुएं के कारण कालांवाली क्षेत्र का पर्यावरण प्रदूषित है। कालांवाली स्वास्थ्य केंद्र के एमओ अजीत सिंह ने बताया कि धुएं के कारण अगर लोगों के आंखों में जलन होती है, तो वह आंखों पर चश्मा लगाकर अवश्य रखे और थोड़ी-थोड़ी देर बार आंखों को पानी से साफ करते रहे। उन्होंने बताया कि लोगों को अगर सांस लेने में परेशानी आती है तो वह मुंह पर मास्क लगाकर रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed