{"_id":"60e495688ebc3ebc7846e8fc","slug":"water-civic-issuse-survay-drink-sirsa-news-sirsa-news-rtk616410379","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे में 176 गांवों के जलघरों की टंकियां और ट्यूबवेल मिले क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे में 176 गांवों के जलघरों की टंकियां और ट्यूबवेल मिले क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के जल जीवन मिशन के तहत विभाग की ओर से करवाए गए सर्वे में 176 गांवों में जलघर टूटने, ट्यूबवेल खराब होने और गांवों में डाली गई पाइप लाइन खराब होने के मामले सामने आए हैं। इसको लेकर विभाग की ओर से नए ट्यूबवेल व जलघर बनाने को लेकर प्लान तैयार किया है। विभाग द्वारा पांच जुलाई को 2 करोड़ 20 लाख 31 हजार रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा है।
जल जीवन मिशन 2020 के अंतर्गत जिले के 338 गांवों में 1 लाख 86 हजार घरों का सर्वे किया गया था। सर्वे में 176 गांवों को चिह्नित किया गया है। सर्वे के दौरान पाया गया है कि किसी गांव में पाइप लाइन पुरानी हो चुकी है, किसी में जलघर की हालत जर्जर हो चुकी है व कई ट्यूबवेल पुराने हो चुके, जिसको ठीक करवाने व बदलने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जिले के गांव मौजदीन, गिदड़वाली, रणजीतपूर, रामपूर थेड़, दमदमा, नकौड़ा, करीवाला व अन्य 8 गांवों में 16 लाख 88 हजार रुपये का नया जलघर व ट्यूबवेल बनाया जाएगा। वहीं, 178 में से 23 गांवों में 30 लाख 85 हजार की लागत से पुराने जलघर व ट्यूबवेल ठीक करवाए जाने है। 17 लाख 257 हजार रुपये के बजट से 138 गांवों में पाइप लाइन सही करवाने व अन्य मरम्मत के कार्य किए जाएंगे।
सर्वे में 86 हजार कनेक्शन पाए अवैध
जल जीवन मिशन-2020 के तहत विभाग द्वारा जिले के 338 गांवों में 1 लाख 86 हजार घरों का सर्वे किया गया। जिसमें 86 हजार घरों में अवैध कनेक्शन पाए गए थे। जिनको अब विभाग की ओर से वैध किया गया है। इसी सर्वे के दौरान 176 गांवों में पीने के पानी के स्रोतों में कमियां पाई गई है, जिसे दुरुस्त करवाने के लिए विभाग द्वारा प्लॉन बनाकर मुख्यालय को भेज दिया गया है। एस्टीमेट पास होने पर गांवों में कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
शुद्ध पेयजल मिशन के तहत जिला के 7 ब्लॉक में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत जिला के एसडीओ व जेई को नियुक्त किया गया। जो गांवों के लोगों को शुद्ध पेयजल व हर घर में टोंटी लगाने के लिए प्रेरित कर रहे है। जो गांव जल संरक्षण में अव्वल रहा उस गांव को 15 अगस्त को जल संरक्षण अवॉर्ड दिया जाएगा।
176 गांवों में नए जलघर, जलघरों और ट्यूबवेल की मरम्मत के लिए प्लान तैयार कर मुख्यालय को भेजा गया है। अस्टीमेट पास होने के बाद जल्द गांवों में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- राम कृष्ण शर्मा, एक्सईएन, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
लगभग 2 करोड़ 20 लाख 88 हजार का प्लान बनाया गया है। इससे गांवों में विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे। वहीं, विभाग की टीमें गांवों में जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। जो गांव जल संरक्षण में अव्वल आएंगे उन्हें 15 अगस्त को उपायुक्त अनीश यादव द्वारा जल संरक्षण अवॉर्ड दिया जाएगा।
- राकेश सोगलान, जिला सलाहकार जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन।