फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers surrounded tower employees in Ghunkawali over internet shutdown

Sirsa News: इंटरनेट बंद होने को लेेकर घुंकावाली में ग्रामीणों ने किया टावर कर्मचारियों का घेराव

Sat, 17 Feb 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 17 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded tower employees in Ghunkawali over internet shutdown
ओढां। किसान आंदोलन के चलते सरकार द्वारा पिछले छह दिनों से इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने से लोगों के रोजमर्रा के कार्य ठप हो गए हैं। गांव घुंकावाली के ग्रामीणों ने मोबाइल टावर के कर्मचारियों का घेराव करते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाधित सेवाओं को सुचारू करने की मांग की।
विज्ञापन


गांव घुंकावाली में ग्रामीणों ने सुबह ही मुनादी कर लोगों को मोबाइल टावरों के पास एकत्रित कर लिया। जब मोबाइल टावरों पर सुपरवाइजर लेखराज व टेक्निशियन सर्वजीत सिंह दोनों अपने रोजमर्रा के देखरेख कार्य हेतु पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका घेराव कर खरी-खोटी सुनाई। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण जगरूप सिंह, विक्रम सिंह, भूप सिंह, जग्गा सिंह, चेतन सिंह, हरविंदर सिंह आदि ने कहा कि पिछले 6 दिनों से मोबाइलों पर इंटरनेट सेवाएं ठप पड़ी हैं। ऐसे में उनके रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में सरकार आम लोगों को बेवजह परेशान कर रही है। न ही तो बुढ़ापा व विधवा पेंशन मिल रही है और न ही कोई ऑनलाइन कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि इस आंदोलन में आम लोगों का क्या कसूर है। उन्हें क्यों बेवजह परेशान किया जा रहा है। वहीं नेटवर्क कंपनियां लोगों को इस बंद अवधि के माध्यम से मोटा चूना लगाएगी। वहीं ग्रामीण दर्शन सिंह ने कहा कि उसके पेट का आज ऑपरेशन होना था, लेकिन इंटरनेट न चलने की वजह से पेमेंट नहीं हो पा रही। उन्होंने कहा कि उन्हें छोटे-छोटे काम के लिए दूर-दराज गांवों में जाकर परेशान होना पड़ रहा है। ऑनलाइन कार्य करने वाले बलजिंदर सिंह व भूप सिंह ने बताया कि उनके पास दिनभर काफी लोग विभिन्न कार्यां के लिए आ रहे हैं लेकिन इंटरनेट बंद होने की बात सुनकर मन मसोसकर वापस चले जाते हैं। ग्रामीणों की सुनने के बाद दोनों कर्मचारियों ने कहा कि उनका कार्य तो मरम्मत का है। उनके टावर का कॉलिंग नेटवर्क तो सुचारू है, लेकिन इंटरनेट सेवा सरकार के आदेशानुसार बंद की गई है। वे तो अपने उच्चाधिकारियों को सिर्फ अवगत करवा सकते हैं। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि अगर इंटरनेट सेवा शीघ्र ही शुरू नहीं हुई तो वे धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे। इस दौरान लोगों ने उपायुक्त के नाम पत्र भी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed