फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers locked the gate of waste management plant, officials gave assurance of 5 days

Sirsa News: कचरा प्रबंधन प्लांट के गेट पर ग्रामीणों ने लगाया ताला, अधिकारियों ने 5 दिन का दिया आश्वासन

Thu, 07 Mar 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 07 Mar 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers locked the gate of waste management plant, officials gave assurance of 5 days
सिरसा। गांव बकरियांवाली में कचरा प्रबंधन प्लांट पर वीरवार को ग्रामीणों ने ताला जड़ कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया और प्लांट को लेकर अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए। प्लांट में ताला लगाने और कचरे की गाड़ियां वापस भेजने की सूचना एक्सईएन को मिली तो वह मुख्य सफाई निरीक्षक व जेई के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर पांच दिन में समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि अगर पांच दिनों में समस्या का समाधान नहीं होता है तो ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि बकरियांवाली के पूर्व सरपंच लाधुराम पूनियां, सुभाष कड़वासरा, महावीर कड़वासरा, दारा जाखड़, बंशीलाल, कृष्ण, रमेश, महावीर, हरि सिंह, राजू, रामकरण व रामचंद्र ने कहा कि गांव में लगाए गए कचरा प्लांट की कमियों को दूर करने के लिए प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। पूर्व में वे कई बार अधिकारियों को लिखित में दे चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। कचरा प्लांट के कारण आसपास के खेत मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है और अभी तक वहां पर कोई फायर सिस्टम नहीं लगा है। कई बार विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को आश्वासन दे चुके हैं। स्वयं जिला नगर आयुक्त आकर भी ग्रामीणों से मिल चुके है और योजना बता चुके हैं। पर अभी तक कोई योजना अमल में नहीं लाई गई है। उन्होंने कहा कि एक्सईएन को पांच दिनों का समय दिया है। अगर पांच दिनों में मांगों के अनुरूप कार्य शुरू नहीं होता है तो प्लांट के बाहर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीटी तक हो चुकी शिकायत
गांव बकरियांवाली के ग्रामीण कचरा प्लांट की अव्यवस्थाओं को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और शहरी स्थानीय निकाय विभाग को शिकायत कर चुके हैं। सीएम विंडो तक शिकायत लग चुकी है। पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड की टीमें आकर मौके की जांच कर चुकी है और जुर्माना लगा चुकी है। वहीं दिल्ली की टीमें प्लांट के आसपास की भूमि के मिट्टी और पानी के सैंपल लेकर जा चुकी है और अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप चुकी है। इसके बावजूद कोई ठोस कदम प्रशासन ने नहीं उठाए हैं।

दो मशीनें नियमित रूप से कर रही हैं काम
पूजा एजेंसी के मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि कचरा प्रबंधन को लेकर नियमित रूप से कार्य किया जा रहा है। दो मशीनें लगाई गई हैं जो प्रतिदिन आने वाले कचरे का निस्तारण करती हैं। कोई ढिलाई कचरा निस्तारण को लेकर नहीं बरती जाती है। कर्मचारी पानी का छिड़काव करने के साथ दवाओं का समय समय पर छिड़काव कर रहे हैं। जिससे कचरे पर मक्खी-मच्छर पैदा न हो।
ये हैं ग्रामीणों की मांगें
1 फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया जाना चाहिए।
2 चारों ओर की टूटी दीवारों को ठीक करवाया जाए।
3 दीवारों के साथ 15 फुट का फुटपाथ बनाया जाए।
4 सालों पुराने कचरे को खत्म करने की व्यवस्था करना।
5 प्लांट के चारों ओर पौधारोपण किया जाए।
6 प्लांट के अंदर नियमित रूप से दवाओं का छिड़काव हो।
7 निस्तारण के बाद बचे हुए कचरे का नियमित रूप से उठान हो।

धरने पर बैठे ग्रामीणों के साथ मुलाकात की है। उनको जल्द ही सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया है।
-प्रवीण कुमार, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article