फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Vaccine stock finished

वैक्सीन का स्टॉक खत्म, केंद्रों पर बंद हुआ टीका अभियान, बिना वैक्सीन लगवाएं लौटे लाभार्थी

Thu, 22 Apr 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Vaccine stock finished
जिले में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है। जिसके चलते पहली डोज लगवाने वाले लाभार्थियों को अब बिना वैक्सीन लगवाए ही वापस लौटना पड़ा। वीरवार को जिले में 20 से अधिक केंद्रों पर दोपहर बाद वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया। ऐसे में टीकाकरण बंद करके, केवल लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें लौटा दिया। दिन भर कुल 25 केंद्रों पर 637 लाभार्थियों को पहली डोज ही लग पाई। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यालय से आठ हजार कोविशिल्ड वैक्सीन की डोज मंगवाई गई है जोकि शुक्रवार सुबह तक सभी केंद्रों पर पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीका उत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। वीरवार को दोपहर बाद तक 20 से अधिक केंद्रों पर व शाम तक सभी केंद्रों पर वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया। जिला मुख्यालय में वैक्सीन न होने के कारण केंद्रों पर स्टॉक नहीं पहुंचाया जा सका। हालांकि विभाग के पास को वैक्सीन का स्टॉक अभी प्राप्त मात्रा में पड़ा है। दूसरी डोज लगवाने के लिए पहुंच रहे लाभार्थियों को को वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन

दिनभर में 25 केंद्रों पर 637 लाभार्थियों को लगी पहली डोज
स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे लाभार्थियों को कोविशिल्ड की पहली डोज व जो लाभार्थी पहले को वैक्सीन की डोज लगवा चुके हैं उन्हें उसी कंपनी की दूसरी डोज लगाई जा रही है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहली डोज लगानी बंद कर दी गई है। वहीं वीरवार को जिले के 25 केंद्रों पर टीका उत्सव चलाया गया। जिसके तहत 637 लाभार्थियों को ही वैक्सीन की पहली डोज लग पाई। दोपहर बाद सभी केंद्रों पर वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया। कई केंद्रों पर तो दो से तीन लाभार्थियों को ही कोरोना वैक्सीन लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख 72 हजार 175 डोज लगवा चुके हैं लाभार्थी : वीरवार कर कुल 1554 लाभार्थियों को पहली और दूसरी कोरोना वैक्सीन की डोज लग पाई। विभाग की ओर से अब तक 172175 कोरोना वैक्सीन की डोज लाभार्थियों को लगाई जा चुकी है। इनमें से 142016 पहली डोज और 30159 वैक्सीन की दूसरी डोज लाभार्थियों को लगी है। स्टॉक खत्म होने के बाद विभाग ने सभी टीमों को लाभार्थियों की लिस्ट तैयार करने के आदेश दिए है।

मुख्यालय से कोरोना वैक्सीन कम दी जा रही है। स्टॉक खत्म होने के कारण कई केंद्रों पर टीका अभियान बंद किया गया है। शुक्रवार सुबह तक आठ हजार वैक्सीन की डोज सभी केंद्रों तक पहुंचा दी जाएगी। लाभार्थियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। -डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed