{"_id":"690cd67f0a123f9929072269","slug":"unknown-vehicle-crushed-the-combine-driver-sirsa-news-c-128-1-sir1004-147219-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अज्ञात वाहन ने कंबाइन चालक को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अज्ञात वाहन ने कंबाइन चालक को कुचला
विज्ञापन
रोड़ी। गांव रोहण के पास अज्ञात वाहन ने बुधवार रात को एक युवक को टक्कर मार दी। इससे उक्त युवक की मौत हो गई। गांव राड जिला मानसा पंजाब निवासी गुरप्रीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम वीरवार को नागरिक अस्पताल में किया गया। गुरप्रीत सिंह सिरसा में कंबाइन चलाने का काम करता था। वह पिछले डेढ़ साल से गांव रोड़ी में कंबाइन चला रहा था।
बुधवार रात को वह कंबाइन बंद कर मानसा की ओर जाने लगा। गांव रोहण के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरप्रीत सिंह के बड़े भाई समरजीत सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह शादीशुदा था और उसकी एक सा वर्षीय बेटी है।
समरजीत सिंह ने बताया कि उनके पिता पोला सिंह की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। जांच अधिकारी दिवेंद्र का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।