फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Union members staged a strike

Sirsa News: यूनियन सदस्यों ने दिया धरना, बोले- निगम अधिकारी नहीं कर रहे कोई सुनवाई

Tue, 20 Feb 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 20 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Union members staged a strike
चरखी दादरी में मांगों को लेकर धरना देते कर्मचारी।
सिरसा। ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन ने यूनिट प्रधान बाबूलाल व जेई एसोसिएशन के जिला प्रधान किशोर कंबोज की संयुक्त अध्यक्षता में दो घंटे डबवाली व सब अर्बन एक्सईएन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंच का संचालन सुखेदव सिंह यूनिट प्रधान सब अर्बन व इंद्रजीत असीजा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

उप राज्य प्रधान अविनाश कंबोज ने बताया कि निगम अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई न किए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जल्द ही सर्कल स्तर पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को रिकवरी और बिजली चोरी पकड़ने के लिए के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता है। आने-जाने के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

पोल अन्य सामान ढोने के लिए कोई साधन नहीं है। जिस कारण आम जनता का भी काम लेट हो जाता है। इसके लिए कर्मचारियों को ही दोषी ठहराया जाता है। जिस कारण मानसिक रूप से भी कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण यूनियन को मजबूर होकर आंदोलन शुरू करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिरसा एसई द्वारा कई जेई को चार्जशीट किया जा रहा है, जोकि सरासर गलत है। जेई एसोसिएशन से किशोर कंबोज ने आश्वस्त किया कि जब तक समस्याओं का हल नहीं होता, धरना-प्रदर्शन में सभी जेई भी शामिल रहेंगे। धरने पर पर सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार, बिंद्र मान जेई, हरमीत सिंह जेई, मदनलाल सर्कल सचिव, गुरलाल सिंह जेई, मीत चंद सब यूनिट प्रधान सिटी, कश्मीर सिंह जेई कालांवाली, सतबीर कुंडू प्रेस सचिव, गोपाल उपाध्याय, कर्ण सिंह सब यूनिट प्रधान जीवन नगर, कमलेश मैडम, गुलबाग सिंह, भूपेंद्र जेई, सलविंद्र जेई, विकास खुराना जेई, रमेश सिहाग जेई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed