{"_id":"65d4f0faee54544c2403e03c","slug":"under-amrit-bharat-yojana-rs-882-crore-will-be-spent-on-kalanwali-railway-station-sirsa-news-c-128-1-sir1002-115447-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अमृत भारत योजना के तहत कालांवाली के रेलवे स्टेशन पर खर्च होंगे 8.82 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अमृत भारत योजना के तहत कालांवाली के रेलवे स्टेशन पर खर्च होंगे 8.82 करोड़ रुपये
Wed, 21 Feb 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन कालांवाली । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किए गए रेलवे स्टेशन को लगभग 8.82 करोड़ रुपये की लागत से अति आधुनिक तरीके से लैस किया जाएगा। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।
रेलवे स्टेशन पर योजना के तहत विकास कार्य शुरू किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को सबसे ज्यादा ध्यान रखते हुए मास्टर प्लान बनाया गया है। अब चरणबद्ध तरीके से कार्य करते हुए रेलवे स्टेशन को विकसित किया जाएगा। इसके लिए बीकानेर मंडल के अधिकारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर चुके हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारी यात्रियों को अमृत भारत स्टेशन योजना के बारे में जानकारी देकर उनसे स्टेशन पर सुविधाओं को लेकर सुझाव ले चुके हैं। इसके अलावा वे स्टेशन के मुख्य द्वार, स्टेशन की पार्किंग, वेटिंग रूम, शौचालयों, प्रतिक्षालय, खाली जगह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं।
अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल हुए हैं जिले के 3 रेलवे स्टेशन
बीकानेर मंडल के द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चुने गए 15 स्टेशनों में डबवाली व सिरसा को चुना गया था। जिन पर विकास कार्य से चल रहा है। इसके बाद इसी योजना में चुने गए 6 रेलवे स्टेशनों में कालांवाली रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है। इस योजना के तहत कालांवाली रेलवे स्टेशन का मास्टर प्लान तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यह कार्य किए जाएंगे
रेलवे के बीकानेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि कालांवाली रेलवे स्टेशन का भी मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है। इसके अंतर्गत स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार करना, प्रवेश व निकास द्वार एवं पार्किंग के लिए व्यवस्थित स्थान विकसित करना, हरित पट्टी बनाना, स्टेशन के मुख भाग का सुधार करना, वेटिंग हॉल, रिटायरिंग रूम तथा टॉयलेट ब्लॉक का सुधार, प्लेटफार्म कवरिंग शेड का सुधार, यात्री सूचना प्रणाली तथा फर्नीचर में सुधार के कार्य शामिल है। इनके अतिरिक्त कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड्स, जीपीएस आधारित घड़ियां, आउटडोर वीडियो डिस्प्ले यूनिट, टीवी तथा बड़े स्पीकर लगाने का प्रावधान भी इस योजना के अंतर्गत किया जाएगा।