फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two youth arrested for betting on cricket match

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते दो युवक गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two youth arrested for betting on cricket match
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Sirsa
सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर हरि विष्णु कॉलोनी सिरसा क्षेत्र से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए दो युवकों को काबू किया है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 64 सौ रुपये की सट्टा राशि, एक एलईडी, एक लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन, एक एक्सटेंशन बोर्ड, एक वाई-फाई राउटर, एक सेट अप बाक्स, 3 अडॉप्टर, एक अटैची जिसमें मोबाइल चार्जर लीड लगी हुई बरामद हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान सुधीर कुमार उर्फ शंटी निवासी गली नंबर 2, ग्रेवाल बस्ती सिरसा व मोहित कुमार निवासी बेगू के रूप में हुई है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ थाना शहर सिरसा गेंबलिंग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना मिली थी कि हरि विष्णु कॉलोनी सिरसा के एक मकान में कुछ लोग इकट्ठा होकर मोबाइल फोन व लैपटॉप के माध्यम से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। इस सूचना को पाकर सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर साधू राम ने पुलिस टीम का गठन किया और गठित टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर क्रिकेट सट्टा लगाते हुए दो युवकों को सट्टा राशि व अन्य सामान के साथ मौका से काबू कर लिया। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिला के सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र में मुखबिरों का जाल फैलाकर क्रिकेट सट्टा करने वाले लोगों पर नजर रखें और जो भी इस धंधे में संलिप्त पाए जाए, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed