फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two-year-old child dies after being hit by tractor-trolley

ट्रैक्टर-ट्राली ने लिया मासूम को चपेट में, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two-year-old child dies after being hit by tractor-trolley
बडागुढ़ा। गांव बप्पां में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर के बच्चे को ट्रैक्टर-ट्राली ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना में घायल बच्चे को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने बच्चे के पिता के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव दारियावाला निवासी वजीर सिंह ने बताया कि वह गांव बप्पां में स्थित ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता है। उसका परिवार भट्ठे पर रहता है। सोमवार सुबह उसका दो वर्षीय बेटा हर्षदीप झुग्गी के सामने खेल रहा था। इसी दौरान गांव अलीकां निवासी गुरप्रीत सिंह ट्रैक्टर-ट्राली को लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसके बेटे को चपेट में ले लिया। गंभीर घायल हर्षदीप को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बच्चे के पिता वजीर सिंह के बयान पर ट्रैक्टर चालक गुरप्रीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed