फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two person arrested with 100 grams of poppy

100 ग्राम अफीम सहित कार सवार दो व्यक्ति काबू

Sun, 20 Dec 2020 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two person arrested with 100 grams of poppy
एंटी नारकोटिक्स सेल ने गश्त के दौरान टी प्वाइंट सुल्तानपुरिया रोड रानियां क्षेत्र से कार सवार दो व्यक्तियों को 100 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दाता राम ने बताया है कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान राजकुमार उर्फ राजू निवासी वार्ड नंबर 17 संगरिया राजस्थान व सोनू निवासी चौटाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान टी प्वाइंट सुल्तानपुरिया रोड रानियां क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार में सवार व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त कार को रोककर कार में सवार व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed