फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two people aboard a bike rode to death

बस ने मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों को रौंदा, मौत

Fri, 02 Aug 2019 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
two people aboard a bike rode to death
ऐलनाबाद के बुड्डीमेड़ी चौक के पास शुक्रवार दोपहर को मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति ऐलनाबाद से डबवाली चलने वाली निजी बस की चपेट में आ गया। जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतकों के परिजनों की शिकायत पर बस के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दोनों व्यक्तियों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के बस अड्डा से करीब ढाई बजे चलने वाली एक निजी आप्रेटर की बस सवारियों को लेकर डबवाली की तरफ निकली। ज्यों ही बस बुड्डीमेड़ी चौक के पास पहुंची तो बस की चपेट में मोटरसाइकिल आ गयी। इस दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार 40 वर्षीय ओम प्रकाश निवासी गांव ढाणी शेरांवाली ऐलनाबाद व 38 वर्षीय भंवरलाल निवासी गांव ढाणी शेरांवाली ऐलनाबाद की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्तियों के ऊपर बस का पिछला टायर चढ़ गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दोनों बहुत ही अच्छे मित्र थे। पुलिस ने उपरोक्त दोनों व्यक्तियों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed