{"_id":"61e5af5f20ecf0434e4ce4a2","slug":"two-new-tracks-are-being-laid-with-the-station-for-the-movement-of-trains-work-started-sirsa-news-hsr622249064","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रनों की आवाजाही के लिए स्टेशन के साथ बिछाई जा रही दो नई पटरिया, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रनों की आवाजाही के लिए स्टेशन के साथ बिछाई जा रही दो नई पटरिया, काम शुरू
विज्ञापन
रेलवे की ओर से स्टेशन के पास बिछाई जा रही नई पटरी ।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। मालगाड़ी से ट्रायल लिया जा रहा है कि बिजली लाइन सही है या नहीं। साथ ही रेलवे स्टेशन पर दो नये ट्रैक भी बिछाए गए हैं ताकि इमरजेंसी में कोई गाड़ी को ठहराना पड़ जाए तो रास्ता बाधित ना हो। इसके लिए रेलवे की तरफ से काम भी शुरू कर दिया गया है।
रेलवे की ओर से अब इलेक्ट्रिक ट्रेन को चलाने को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। हर सप्ताह इलेक्ट्रिक मालगाड़ी की आवाजाही बिना किसी रुकावट के ट्रैक पर हो रही है। जिसके चलते जल्द ही इलेक्ट्रिक पैसेंजर ट्रेन के ट्रैक पर चलने की उम्मीद है। सिरसा के डिंग मंडी स्थित मुख्य पावर प्लांट में स्टेट से बिजली की सप्लाई दिए जाने के बाद रेलवे की ओर से यात्रियों की ट्रेन को चलाने की अनुमति मिल सकेगी। हालांकि अभी इस लाइन पर हिसार से बिजली की सप्लाई हो रही है।
नए बिछाए जा रहे हैं दो ट्रैक, मुख्य पटरी से होंगे कनेक्ट
रेलवे स्टेशन के साथ लगते ट्रैकों को अब लंबा किया जा रहा है। जिसके चलते दो नए ट्रैक भी बिछाए जा रहा हैं। ट्रैक बिछाने के बाद इन्हें मुख्य लाइन के साथ जोड़ा जाएगा। जिससे दूसरी आने वाली रेलों की क्रॉसिंग आसानी से हो सकेगी। हालांकि अभी इनकी दूरी रेलवे स्टेशन से लेकर रेलवे फाटक तक की बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
डिंग मंडी स्थित बनाए मुख्य पावर प्लांट को अभी नहीं मिली स्टेट से बिजली
रेलवे की ओर से सिरसा के डिंग मंडी में मुख्य पावर प्लांट बनाया गया है। जिससे पूरी लाइन में बिजली सप्लाई दी जानी है। लेकिन अभी इस प्लांट में बिजली सप्लाई की व्यवस्था नहीं हो पाई गई है। बिजली सप्लाई स्टेट की ओर से दी जानी है। जिसके बाद रेलवे की इलेक्ट्रिक लाइन को डिंग मंडी स्थित पावर प्लांट से बिजली सप्लाई दी जाएगी। ताकि लाइन में किसी तरह का कट न लग सके।
स्टेशन की ओर जाने वाला मार्ग भी होगा चौड़ा
शहर के पुुराने रेलवे फाटक से स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते को भी चौड़ा किया जाना है। रेलवे प्रशासन ने इसकी तैयारियां कर ली हैं। उम्मीद है कि जल्द ही काम शुरू होगा। इससे रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। रोड चौड़ा होने से आवागमन सुगम होगा।
स्टेशन के साथ नया ट्रैक बिछाया जा रहा है। इसे मुख्य लाइन के साथ जोड़ा जाएगा। डिंग मंडी स्थित लगाए गए मुख्य पावर प्लांट में स्टेट से बिजली दी जानी है। जिसके बाद ही पैसेंजर ट्रेन को इलेक्ट्रिक लाइन पर चलाया जा सकेगा।
-नरेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक, सिरसा।