फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two new sectors will be established in the city, the government will take the final decision

शहर में स्थापित होंगे दो नए सेक्टर, सरकार लेगी अंतिम फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two new sectors will be established in the city, the government will take the final decision
शहर के ओवरब्रिज - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले की बढ़ती आबादी को देखते हुए सरकार के आदेश पर जिला नगर योजनाकार विभाग ने शहर के विकास के लिए नई योजना तैयार की है। फिलहाल जिले की आबादी करीब 15 लाख है और आने वाले 20 सालों में इसके करीब 20-25 लाख होने की संभावना है। इतनी आबादी बढ़ने से जहां जिले को इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत पड़ेगी। वहीं रिहायशी और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में जहां एक ओर शहर में नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। वहीं एक नया बाईपास भी निकाला जाएगा। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार विभाग ने सरकार के आदेश पर वर्ष 2041 तक के लिए शहर के लिए नया डेवलपमेंट प्लान तैयार किया है। इसके तहत अन्य विभागों के साथ मिलकर योजना बनाई गई है। इस आधार पर विभाग ने जिले के विकास की योजना तैयार की है और नक्शा भी तैयार करवाया है। भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लान बनाकर सरकार के पास भेज दिया गया है। अब आगे का फैसला सरकार को लेना है।
विज्ञापन

6 नए सेक्टर बनाने की योजना, संभावनाएं तलाशेगा विभाग
भविष्य में होने वाले विकास को देखते हुए अधिकारियों ने देखा कि आबादी बढ़ेगी और पुराने शहर पर बोझ बढ़ेगा। इसलिए एचएसवीपी के नए सेक्टर स्थापित करने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए नगर योजनाकार विभाग ने सरकार को सलाह दी है कि शहर में नए सेक्टर बनाने की जरूरत पड़ेगी। इसलिए शहर में सेक्टर-21, 22, 23, 24, 25 और 26 तक बनाए जा सकते हैं। इसके लिए जगह की तलाश भी जल्द शुरू होगी। अपनी संभावनाओं में विभाग ने चत्तरगढ़पट्टी का खाली पड़ा एरिया, नेजाडेला कलां के आसपास का एरिया और अन्य आसपास के एरिया का सर्वे करने का मन बनाया है। अब फिलहाल शहर में सेक्टर-19 और 20 स्थापित हैं। हालांकि सेक्टर-20 पूरी तरह बस चुका है जबकि सेक्टर-19 अभी पूरी तरह आबाद नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 फुट चौड़ा नया बाईपास भी निकाला जाएगा, कई गांवों से होकर गुजरेगा
जिला नगर योजनाकार विभाग ने 2041 के डेवलपमेंट प्लान में एक और योजना शामिल की है। योजना है कि 200 फुट चौड़ा नया बाईपास बनाया जाए। ताकि शहर पर भारी वाहनों का बोझ कम किया जा सके। प्रावधान किया गया है कि 200 फुट रोड सिकंदरपुर से लेकर भंभूर तक बनेगा। ये बाईपास बाजेकां, कंगनपुर, बेगू, रंगड़ी, नटार होते हुए भंभूर की सड़क पर जाकर मिलेगा। इससे हिसार की ओर से आकर रानियां-ऐलनाबाद की ओर जाने वालों को शहर के बीच से नहीं गुजरना पड़ेगा।
सरकार के आदेश पर शहर के लिए डेवलपमेंट प्लान बनाया गया है। जिसे सरकार के पास भेजा गया है। सरकार अंतिम फैसला लेगी, तब इसे लागू किया जा सकेगा।
-राजकीर्ति, डीटीपी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed