फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two killed in road accident

इनोवा की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Thu, 01 Jul 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accident
बरनाला रोड स्थित गांव बुर्जकर्मगढ़ के बस अड्डे के निकट तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। गाड़ी सवार मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों की पहचान गांव बुर्जकर्मगढ़ निवासी रोहताश व राजकुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव बुर्जकर्मगढ़ निवासी रोहताश व राजकुमार वीरवार सुबह बाइक पर सिरसा की ओर आ रहे थे। गांव के बस स्टैंड से निकलते वक्त सरदूलगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने बाइक को टक्कर दे मारी जिससे दोनों बाइक सहित रोड पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गए। आसपास के लोगों ने दोनों के परिजनों को सूचित कर अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए। परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed