फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two counter opend in bhavdine toll plaza

फास्ट टैग स्टीकर के लिए भवदीन टोल पर लगे दो और काउंटर

Tue, 18 Feb 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
two counter opend in bhavdine toll plaza
फास्टैग की जानकारी लेते चालक। - फोटो : Sirsa
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल प्लाजा को पूरी तरह से कैश लेस करने के लिए 29 फरवरी तक का समय और दिया गया है। इस घोषणा के साथ फास्टैग काउंटर पर मिलने वाले फास्टैग को निशुल्क कर दिया गया है। घोषणा के बाद भावदीन टोल प्लाजा पर चालकों को फास्टैग देने के लिए पेटीएम व एयरटेल ने अपने एक-एक काउंटर और लगा दिए हैं। जिससे चालकों को फास्ट टैग लेने के लिए परेशानी न हो। साथ ही कैश लाइन में लगातार घोषणा कर यह फास्टैग अनिवार्य है कि जानकारी चालकों तक पहुंचाई जा रही है। वहीं अभी भी टोल प्लाजा भावदीन पर 25 प्रतिशत वाहन नगद भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर चालकों को फास्टैग लाइनों में बिना रुके निकालने के लिए फास्टैग लगाए जा रहे हैं। ताकि चालक को टोल पार करने में समय न लगे। वहीं बिना फास्टैग वाहन चालकों को निकलने के लिए लाइन लगाकर पर्ची कटवानी पड़ती है। जिसके कारण चालकों को काफी देर तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में कई चालक दो गुणा चार्ज देकर फास्टैग लाइन से भी निकल रहे हैं। टोल प्लाजा पर बने काउंटर पर कंपनी की ओर से नोटिफिकेशन आया है कि 29 तारीख तक गाड़ियों को फ्री में फास्टैग दिया जाए। इससे पहले भी चालकों से 150 रुपये लेकर फास्टैग दिया जाता था। जिसमें उसे 150 रुपये ही बैलेंस के रूप में मिल जाते थे। अब कार चालकों को टैग शून्य रुपये पर ही एक्टिव कर दिया जाएगा। जिसके बाद चालक अपनी जरूरत अनुसार उसमें राशि जमा करवा सकता है।
विज्ञापन

----------------------------
कॉट्स
कंपनी की गाइड लाइन आई है कि शून्य बैलेंस पर फास्टैग को एक्टिव किया जाए। साथ ही चालकों को यह भी बताया जाए की फास्टैग में कम से कम 150 रुपये रखने अनिवार्य है नहीं तो फास्टैग ब्लैक लिस्ट में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदीत सिंह, पेटीएम कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed