फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two brothers died after falling into a water tank in Kashi Ka Bas

Sirsa: पानी की डिग्गी में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, छोटे को बचाने कूदा था बड़ा भाई

Thu, 27 Jul 2023 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा, ऐलनाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा, ऐलनाबाद (हरियाणा) Updated Thu, 27 Jul 2023 02:39 AM IST
सार

दोनों बच्चों की मौत से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

विज्ञापन
Two brothers died after falling into a water tank in Kashi Ka Bas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सिरसा के ऐलनाबाद खंड के गांव काशी का बास के खेत में बनी डिग्गी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

विज्ञापन


काशी के बास निवासी दोनी खान के बेटे 12 वर्षीय मांगे खान व 14 वर्षीय रमजान गांव के पास ही खेत में बनी डिग्गी के आसपास घूम रहे थे। दीवार न होने के कारण मांगे खान का पैर फिसल गया और वह पानी की डिग्गी में गिर गया। उसको बचाने के लिए रमजान ने भी छलांग लगा दी।
विज्ञापन


कुछ समय बाद परिजनों ने बच्चे दिखाई न देने पर डिग्गी के पास जाकर देखा तो दोनों डिग्गी में गिरे मिले। परिजनों का शोर सुनकर लोग मौके पर आए और दोनों बच्चों को डिग्गी से बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाद में परिजनों के बयानों के आधार पर शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दोनी खान के परिवार मनोरिया जिला बीकानेर राजस्थान का है। बीते 12 वर्षों से ऐलनाबाद में रह रहे थे। दोनों भाई गाय चराने का काम करते थे और गांव के ही सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed