{"_id":"687d2a6cabf502cdca079e16","slug":"two-accused-including-a-woman-arrested-in-the-case-of-extorting-money-through-honey-trap-sirsa-news-c-128-1-svns1027-141116-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हनी ट्रैप के जरिये पैसे ऐंठने के मामले में महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हनी ट्रैप के जरिये पैसे ऐंठने के मामले में महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 20 Jul 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
डबवाली । डबवाली पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए पैसे ऐंठने वाली भगतपुरा (हनुमानगढ़) निवासी महिला बाउंसर कुलदीप कौर उर्फ दीप और फग्गू निवासी उसके साथी मिंद्र सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के निशाने पर पाइप फैक्टरी में काम करने वाला नुहियांवाली निवासी दयाराम था। आरोपी उससे वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर लाखों रुपये वसूलना चाहते थे। आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत थाना कालांवाली में मामला दर्ज किया गया है। अदालत में पेश करने के बाद उन्हें जिला जेल भेज दिया गया।
डबवाली पुलिस के अनुसार, नुहियांवाली निवासी दयाराम को उसके साथी मिंद्र सिंह ने महिला बाउंसर कुलदीप कौर से मिलवाया था। दयाराम और महिला के बीच बातचीत शुरू हुई और वे मिलने-जुलने लगे।
इसी बीच मिंद्र सिंह और कुलदीप कौर ने दयाराम का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद उन्होंने वीडियो के नाम पर दयाराम को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शुरुआत में उन्होंने शिकायतकर्ता से लाखों रुपये की मांग की। जब दयाराम ने बताया कि वह कालांवाली की एक पाइप फैक्टरी में काम करता है तो मामला 1.70 लाख रुपये पर तय हो गया। एक बार दयाराम ने उन्हें 1.70 लाख रुपये देकर मामला निपटा लिया।
विज्ञापन
कुछ समय बाद आरोपियों ने उससे फिर से संपर्क किया। दयाराम को धमकी दी कि उन्हें तीन लाख रुपये नहीं मिले तो उसे झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दयाराम ने डबवाली जिला पुलिस के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया और आपबीती बताई।
यूं पकड़ में आए आरोपी
इस पर कालांवाली थाना की महिला एएसआई संतोष रानी की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। टीम के कहे अनुसार दयाराम ने एक लाख रुपये लेने के लिए महिला बाउंसर और उसके साथी को कालांवाली की अनाज मंडी में बुलाया लिया। महिला बाउंसर कुलदीप कौर उर्फ दीप और मिंद्र सिंह दोनों बाइक पर दयाराम से एक लाख रुपये लेने पहुंचे। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को रंगे हाथों काबू कर लिया।
-- -- -- -- --
दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को जेल भेजने का आदेश दिया। जांच में सामने आया है कि कुलदीप कौर विभिन्न जगहों पर बाउंसर के तौर पर सिक्योरिटी देने का काम करती थी। काम के दौरान ही वह मिंद्र सिंह के संपर्क में आई और उन्होंने मिलकर ब्लैकमेलिंग का काम शुरू कर दिया।
-सुनील कुमार, थाना प्रभारी, कालांवाली