फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Training of field inspectors completed for conducting National Achievement Survey exam, examination will be held on November 12

नेशनल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा करवाने को लेकर फील्ड निरीक्षकों का प्रशिक्षण पूरा, 12 नवंबर को होगी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Training of field inspectors completed for conducting National Achievement Survey exam, examination will be held on November 12
सर्वे की परीक्षा करवाने को लेकर फील्ड इनविजेलेटरों को ट्रेनिंग देते प्रशिक्षक। - फोटो : Sirsa
सिरसा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद नई शिक्षा नीति में बदलाव को लेकर 12 नवंबर को नेशनल अचीवमेंट सर्वे, एनएएस की परीक्षा संचालन की तैयारियां चल रही है। जिससे लेकर बुधवार को फील्ड निरीक्षकों की ट्रेनिंग पूरी हो गई है। अब अगले चरण में ऑब्जर्वर की ट्रेनिंग होगी।
विज्ञापन

परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए इसकी जिम्मेदारी इस बार सीबीएसई के स्कूलों को भी साथ में जोड़ा गया है। सीबीएसई स्कूल का स्टाफ परीक्षा में ऑब्जर्वर की भूमिका निभाएगा। यह परीक्षा तीसरी, पांचवीं, आठवीं व दसवीं की कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को चयनित कर ली जाती है। एनएएस की परीक्षा में प्रश्नों की संख्या भी कक्षा अनुसार निर्धारित की गई है। कक्षा तीसरी के लिए हिंदी, गणित व ईवीएस के 47 प्रश्न आएंगे। परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। कक्षा पांचवीं के लिए हिंदी, गणित व ईवीएस के 53 प्रश्न आएंगे और परीक्षा हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। कक्षा आठवीं के लिए हिंदी, गणित, साइंस व सामाजिक के 60 प्रश्न दो अलग-अलग कोड में आएंगे, जिनको करने के लिए 120 मिनट मिलेंगे। 10वीं कक्षा के लिए हिंदी, गणित, साइंस व सामाजिक के 70 प्रश्नों के चार अलग अलग कोड आएंगे, जिन्हें करने के लिए भी 120 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि वीरवार को एनएएस परीक्षा के लिए ऑब्जर्वर की ट्रेनिंग होगी। परीक्षा में प्रश्न पत्र लाने से लेकर परीक्षा होने तक सभी कार्य ऑब्जर्वर की देखरेख में होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए 139 स्कूलों को चुना गया
नेशनल अचीवमेंट परीक्षा के लिए जिला स्तर पर 139 स्कूलों को चुना गया है। जिसमें 213 फील्ड निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। फील्ड निरीक्षक, एफआई को सुबह साढ़े सात बजे तक परीक्षा केंद्रों में पहुंचना होगा और मुखिया को रिपोर्ट करनी होगी। सुबह साढ़े आठ बजे तक पूरे परीक्षा कक्ष का निरीक्षण करना होगा और लाइट आदि के प्रबंध को सुनिश्चित करना होगा। सुबह साढ़े नौ बजे तक पर्यवेक्षक की सहायता से विद्यार्थियों का का चयन कर परीक्षा कक्षा में डेस्क पर स्टीकर लगाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर कंट्रोल शीट के अनुसार प्रश्न पत्रों की तैयारी रखना। सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका का वितरण करना होगा। सुबह साढे़ 10 बजे तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं की परीक्षा आरंभ होगी। इसमें तीसरी और पांचवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं 90 मिनट बाद 12 बजे और 8वीं और 10वीं की उत्तर पुस्तिकाएं 120 मिनट बाद 12:30 बजे वापस एक-एक विद्यार्थी से नंबर वाइज एकत्र की जाएंगी।

नेशनल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा 12 नवंबर हो आयोजित की जाएगी। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा को लेकर 213 फील्ड निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
-बूटा राम, डीपीसी, नोडल अधिकारी, नेशनल अचीवमेंट सर्वे एग्जाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed