{"_id":"5f4a8e9a8ebc3e876b0db43d","slug":"trafice-police-gate-a-challan-in-101-vhicals-sirsa-news-rtk5710747101","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघना करने पर काटे 101 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघना करने पर काटे 101 चालान
विज्ञापन
trafice police gate a challan in 101 vhicals
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात पुलिस बिना मास्क व बिना दस्तावेज चालकों पर सख्ती दिखा रही है। शनिवार को यातायात पुलिस ने शहर में बिना मास्क चालकों के 50 चालान व बिना दस्तावेज चालकों के 51 चालान काटे। कुल 101 चालान काटे गए। साथ ही बस स्टैंड पर ऑटो चालकों को नियम अनुसार तीन ही सवारियां लेकर जाने की हिदायत दी।
शहर में चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने शनिवार सुबह बस स्टेंड पर ऑटो चालकों के दस्तावेजों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान दो ऑटो चालकों के दस्तावेज पूरे न होने के चलते उनके चालान काटे। एसएचओ बहादुर सिंह ने सभी ऑटो चालाकों को प्रशासन के नियमों अनुसार ऑटो में 3 ही सवारियां लेकर जाने की हिदायत देते हुए कहा कि अगर चेकिंग के दौरान किसी भी ऑटो में अधिक सवारियां पाई गई तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। इसके बाद यातायात पुलिस डबवाली बाई पास रोड पर चेकिंग करने पहुंची। चेकिंग के दौरान करीब 50 चालकों ने मास्क नहीं पहन रखा था। मास्क ना पहनने वाले चालकों को 500 रुपये का चालान काटा तो वहीं दस्तावेज पूरे ना होने के चलते 51 चालान काटे। चेकिंग के दौरान दो स्कूटी सवार चालकों को रोक गया। एसएचओ ने जांच के लिए स्कूटी के कागजात मांगे तो युवक बोला मेरे पास कागजात नहीं है और मैं अंडर ऐज हूं। जिसपर एसएचओ ने उनके अभिभावकों को कागजात लेकर मौके पर बुलाया, लेकिन अभिभावक भी बिना कागजात के वहां पहुंचे। जिसपर उनका लाइसेंस व बिना हेलमेट वाहन चलाने को लेकर 6 हजार रुपये का चालान काट दिया।
वहीं एक ओर चालक द्वारा बिना हेलमेट चालान काटने पर चालान स्लिप पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। चालक ने चालान न काटने की सिफारिश करते हुए किसी से बात करवानी चाही, लेकिन एसएचओ ने मना करते हुए कहा कि जितना मुश्किल चालान भरने में हो रही है अगर थोड़ी सी हिम्मत कर हेलमेट पहन लेते तो चालान नहीं कटता।
विज्ञापन
कोट्स
चेकिंग के दौरान बिना मास्क चालकों के 50 चालान काटे गए है साथ ही बिना दस्तावेज चालकों के 51 चालान काटे है। नियम नहीं मानने वालों से सख्ती से पेश आया जा रहा है, ताकि लोगों में बदलाव किया जा सके।
-बहादुर सिंह, एसएचओ यातायात पुलिस, सिरसा।