फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   tractor theft accused arrest in sirsa,tractor found in gps trace

अनाज मंडी से रात को चोरी हुआ ट्रैक्टर, 10 किलोमीटर दूर जीपीएस से ट्रेस करके पकड़ा

Fri, 09 Jul 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
tractor theft accused arrest in sirsa,tractor found in gps trace
अनाज मंडी में ट्रैक्टर चोरी करके ले जा रहे एक व्यक्ति को ट्रैक्टर मालिक ने जीपीएस सिस्टम की सहायता से वारदात स्थल से 10 किलोमीटर दूर पकड़ लिया। ट्रैक्टर मालिक ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

वीरवार देर रात 11 बजे अनाज मंडी में कोऑर्पोटिव बैंक के पास स्थित दुकान के बाहर खड़ा ट्रैक्टर एक व्यक्ति ने चोरी कर लिया। जीपीएस सिस्टम लगा होने के कारण ट्रैक्टर के स्टार्ट होते ही ट्रैक्टर मालिक नवीन कुमार के फोन पर मैसेज चला गया। इसके बाद नवीन कुमार ने जांच की तो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका ट्रैक्टर दुकान से स्टार्ट करके लेकर जाने की सूचना मिली, जिसके पश्चात पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी और जीपीएस की सहायता से ट्रैक्टर की लोकेशन की जांच की।
विज्ञापन

जांच में ट्रैक्टर की लोकेशन खैरेंका के पास दिखाई दी। इसके पश्चात नवीन कुमार ने खैरेंका में अपने जानकारों को फोन कर मामले की सूचना दी और 10 किलोमीटर दूर ट्रैक्टर को बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपी ट्रैक्टर को छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो ट्रैक्टर मालिक ने उसे धर लिया और पुलिस को सौंप दिया। वहीं, ट्रैक्टर मालिक नवीन कुमार ने जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी में ट्रैक्टर चोरी की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में चोरी की वारदात बढ़ने के कारण लगवाया था जीपीएस
ट्रैक्टर मालिक नवीन कुमार ने बताया कि अनाज मंडी में उसकी सीमेंट की दुकान है। कुछ समय पहले भी चोर ने मंडी से ट्रैक्टर चोरी करके ले गया लिया था। उस दौरान जीपीएस की सहायता से लोकेशन की जांच कर चोर को पकड़ लिया गया और ट्रैक्टर बरामद हो गया। इसके बाद उसने भी अपने ट्रैक्टर पर जीपीएस सिस्टम लगवा लिया था, जिसका उसे लाभ मिला है। वहीं दि आढ़तियान एसोसिएशन अनाज मंडी के उप प्रधान सुधीर ललित ने कहा की चोरी की वारदात बढ़ने के कारण वह पहले भी कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं।

नवीन कुमार की शिकायत पर ट्रैक्टर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
- बलवान सिंह, प्रभारी, जेजे कालोनी पुलिस चौकी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed