फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Toll and road closed for two hours for the release of arrested farmers, debate with drivers

गिरफ्तार किसानों की रिहाई के लिए दो घंटे टोल व रोड किए बंद, वाहन चालकों से हुई बहस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Toll and road closed for two hours for the release of arrested farmers, debate with drivers
पंजुआना के पास नेशनल हाइवे 9 को बंद कर सड़क पर बैठे किसान। - फोटो : Sirsa
सिरसा/ बड़ागुढां। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की गाड़ी पर पथराव करने के आरोप में गिरफ्तार पांच किसानों की रिहाई के लिए बुधवार को किसानों ने टोल प्लाजा भावदीन, खुईयां मलकाना व पंजुआना नहर के पास से नेशनल हाइवे 9 को जाम किया। इस दौरान ट्रक, बस सहित बड़े वाहन दो घंटे के लिए खड़े रहे, जबकि छोटे वाहन चालक लिंक मार्गों से निकल गए।
विज्ञापन

वहीं जाम में फंसे लोगों ने किसानों से जाम खोलने की मांग, लेकिन किसानों ने कहा कि यह संघर्ष हम सबका है, हमारा साथ दें। दोपहर को सिरसा स्थित धरने से किसान नेताओं ने 23 जुलाई को दो घंटे के लिए सुबह दस बजे से लेकर 12 बजे तक बाजार बंद रखने की घोषणा की और व्यापारियों से सहयोग मांगा। वहीं बुधवार को लगाए गए जाम के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दोनों टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

किसानों की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भावदीन टोल, पंजुआना नहर व खुईयां मलकाना के पास नेशनल हाइवे 9 को सुबह 9 से 11 बजे तक दो घंटे के लिए बंद किया गया। टोल प्लाजा से आगमन बंद होने के चलते वहां वाहनों की भीड़ लगने गई। हालांकि वाहन चालक शहर जाने के दूसरे रास्तों से आ जा रहे थे। वहीं टोल प्लाजा पर लगे जाम में फंसे चालक किसानों से जाम खोलने की गुजारिश करते रहे। वहीं किसान नेता लोगों से गुजारिश करते रहे कि यह संघर्ष सबका साझा संद्यर्ष है, हमारे इस संघर्ष में शामिल होकर साथ दें। हालांकि किसानों ने एंबुलेंस व आर्मी की गाड़ी को रास्ता दिया। वहीं खुईया मलकाना टोल प्लाजा पर किसान सड़क के बीचों बीच बैठकर प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो घंटे बाद खुले जाम के बाद बड़े वाहन चालक अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर में किसानों को संबोधित करते हुए प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि एक 80 साल का बुजुर्ग आमरण अनशन पर बैठा है। जिसकी सरकार व प्रशासन को कोई चिंता नहीं है। आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसान शहीद हो गए, सरकार की जुबां पर इन किसानों के लिए दो शब्द तक नहीं। सरकार ने गिरफ्तार किए गए किसानों पर जबरन देशद्रोह की धारा लगाई है। शायद सरकार को देशद्रोह की परिभाषा का ज्ञान नहीं है। संविधान भी इस बात की इजाजत देता है कि देश के मुखिया के खिलाफ आवाज उठाना आवाम का कानूनी अधिकार है। भारूखेड़ा ने बताया कि प्रशासन ने कोर्ट की तरफ जाने वाले रास्ते बंद कर दिए। ऐसे में न्याय की उम्मीद लेकर आने वाला व्यक्ति कहां जाएगा।
सवारियों को हुई परेशानी, बस में बैठकर करना पड़ा इंतजार
नेशनल हाइवे को दो घंटे के लिए बंद किया गया था। इस दौरान निजी वाहनों के साथ जाम में बसें भी फंसी रही। बसों में सवार सवारियों को दो घंटे तक टोल प्लाजा पर ही वक्त गुजारना पड़ा। कई सवारियों ने भी किसानों से बसों को निकालने को गुजारिश की, लेकिन किसानों ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया।
दूसरे रूटों से निकले वाहन चालक
जाम के दौरान वाहन चालकों को टोल से गुजरने नहीं दिया गया। हिसार से आने वाले वाहन चालक भावदीन व टोल प्लाजा के दूसरी ओर से निकलकर शहर पहुंचे रहे थे। पुलिस ने सिरसा से डबवाली जाने वाले वाहनों को वाया खैरेकां से साहुवाला-प्रथम होकर निकाला तो वहीं डबवाली से सिरसा जाने वाले वाहनों को साहुवाला-प्रथम से खैरेकां होकर गुजारा।

24 जुलाई को हिसार में होगा डिप्टी स्पीकर का घेराव
अनशन पर बैठे बलदेव सिंह का बुधवार को सुबह और शाम दोनों समय स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने चेकअप किया। वहीं सीएमओ मनीष कुमार ने भी बलदेव सिंह का हालचाल जाना। परंतु बलदेव सिंह ने इलाज करवाने से मना कर दिया। बलदेव सिंह ने कहा कि या तो पांचों किसान बाहर आएंगे, या फिर मैं श्मशान घाट जाउंगा। वहीं किसान नेताओं ने मंच से घोषणा की कि 24 जुलाई को हिसार में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के आवास का घेराव करेंगे। इसमें हिसार के किसान भी शामिल होंगे।

खुईया मलकाना टोल प्लाजा को बंद कर सड़क के बीच बैठे किसान।

खुईया मलकाना टोल प्लाजा को बंद कर सड़क के बीच बैठे किसान।- फोटो : Sirsa

धरने पर किसान बलदेव सिंह लेटे हुए।

धरने पर किसान बलदेव सिंह लेटे हुए।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed