फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tikait said: The one who went with the bag 6 months ago, now give it back

टिकैत बोले : 6 महीने पहले जो झोला रखकर गया था, अब उसे वापस दे दो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tikait said: The one who went with the bag 6 months ago, now give it back
चोपटा में किसान महासम्मेलन में उपस्थित किसान नेता राकेश टिकैत व अन्य किसान नेता। विज्ञप्ति - फोटो : Sirsa
चोपटा/ऐलनाबाद (सिरसा)। ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव का प्रचार खत्म होने से ठीक पहले संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से नाथूसरी चौपटा और ऐलनाबाद क्षेत्र में किसान महापंचायतें की गईं। जिनमें संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत पहुंचे और उन्होंने मंच से मतदान का आह्वान किया। उन्होंने नाथूसरी चौपटा और ऐलनाबाद में आयोजित कार्यक्रमों में बिना किसी का नाम लिए कहा कि जिसने 6 महीने पहले आपको जो चीज सौंपी है। वह उस व्यक्ति को कुछ बढ़ाकर वापस देनी चाहिए। उन्होंने किसी उम्मीदवार का नाम लिए बगैर कहा कि किसी की भी अमानत को संभाल कर रखना चाहिए और वापस मांगने पर उसे ही देनी चाहिए। पूरे भाषण के दौरान राकेश टिकैत ने तीन बार अपनी बात दोहराते हुए मतदान का आह्वान किया।
विज्ञापन

पंच-सरपंच कभी बिकने का काम नहीं करते
राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ठगने वाली पार्टी है और यह बीजेपी सरकार न होकर मोदी सरकार है जो कि पूंजीपतियों द्वारा चलाई जा रही है। ऐलनाबाद का ये इलाका पंचायती है। पंच-सरपंच कभी बिकने का काम नहीं करते। जो लोग खरीद-फरोख्त की बात करते हैं तो उनको करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 6 महीने पहले एक आदमी यहां पंचायत में झोला रखकर गया था, अब उसका झोला वापिस कर दो। उसका जो सामान था, उसे वापिस दे दो।
विज्ञापन

टिकैत बोले- यूपी चुनाव में भी दी जाएगी दवाई
राकेश टिकैत ने अपने संगठन की रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि तीनों कृषि कानूनों की समस्या का समाधान होने से पहले किसान उठने वाले नहीं है। इस सरकार को कुछ दवाई तो पश्चिम बंगाल चुनाव में दी जा चुकी है और आगे यूपी चुनाव में भी दवाई दी जाएगी। ऐलनाबाद की जनता भी दवाई देकर सरकार को ठीक कर देगी। इनके लिए दवाई तैयार कर रखी है वो यूपी में भी देंगे। इस दौरान जोगिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, बलदेव सिंह निहालगढ़, प्रह्लाद सिंह भैरू खेड़ा, सुरेश ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed